देवेन वर्मा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Deven Verma)

Deven Verma biography

देवेन वर्मा को हिंदी सिनेमा सर टेलिविजन इंडस्ट्री में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। देवेन वर्मा की पहचान हिंदी सिनेमा में एक बेहतरीन कॉमेडियन के तौर पर मानी जाती हैं। यह हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों जैसे कि बासु चट्टर्जी, हृषिकेश मुखर्जी और गुलज़ार आदि| देवेन वर्मा को मुख्य पहचान वर्ष 1978 में आई फिल्म बेशर्म,  चोरी मेरा काम वर्ष 1975,  चोर के घर चोर वर्ष 1978, अंगूर वर्ष 1982 से प्राप्त हुई थी। देवेन वर्मा ने वर्ष 1961 में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मपुत्र से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। तब से लेकर अपने अंतिम समय तक वह लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं। देवेन वर्मा की अंतिम फिल्म वर्ष 2003 में कोलकाता मेल थी। स्वयं के मुख्य अभिनेता अभिनेत्री अनिल कपूर और रानी मुखर्जी थे। इस फिल्म में उन्होंने रीमा के दादा का किरदार निभाया था। देवेन वर्मा ने हिंदी सिनेमा के साथ साथ मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। 2 दिसंबर 2014 को रात के 2:00 बजे किडनी फेलियर तथा हार्टअटैक के कारण  77 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।

Also Read  Perfect Sleep Accessories for Baby Comfort

देवेन वर्मा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Deven Verma’s birthday and his family background.)

देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्टूबर 1937 को गुजरात के कच्छ में हुआ था।इनका वास्तविक नाम डेवेन्दु वर्मा  था कॉलेज में जाने के पश्चात उन्होंने अपना नाम बदलकर देवेन वर्मा कर लिया। इनके पिता का नाम बलदेव सिंह वर्मा तथा माता का नाम सरला देवी था।  इनके पिता राजस्थान से जबकि माता गुजरात के कच्छ क्षेत्र से संबंध रखती थी। सेबाद में इनके माता-पिता पुणे में स्थानांतरित हो गए और वहीं पर इनका पालन-पोषण हुआ। इनके पिता फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे। इनकी चार बहने है,  जिनमें से दो बहने इनसे बड़ी तथा दो इनसे छोटी है। इनकी बहनों के नाम निरूपमा,  तुषार,  अमिता,  और पारुल है।

देवेन वर्मा की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Deven Verma)

 देवेन वर्मा की स्कूली शिक्षा तथा स्कूल के विषय में तो कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। उन्होंने नोरॉस्ञी वादिया कॉलेज आर्ट्स  और साइंस से राजनीति और समाजशास्त्र में ऑनर्स के साथ स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी। इनका कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे से एफिलेटेड था।

Also Read  Is Mediterranean Cuisine the Regime for 2019?

देवेन वर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Deven Verma)

वास्तविक नामडेवेन्दु वर्मा 
उपनाम और प्रचलित नामदेवेन वर्मा
देवेन वर्मा का जन्मदिन23 अक्टूबर 1937
देवेन वर्मा की आयु77 वर्ष
देवेन वर्मा का जन्म स्थानकच्छ  गुजरात  ब्रिटिश इंडिया
देवेन वर्मा का मूल निवास स्थानकच्छ  गुजरात  भारत
देवेन वर्मा की मृत्यु तिथि2 दिसंबर 2014
देवेन वर्मा का मृत्यु स्थानपुणे महाराष्ट्र भारत
देवेन वर्मा की राष्ट्रीयताभारतीय
देवेन वर्मा का धर्महिंदू
देवेन वर्मा की शैक्षणिक योग्यताराजनीतिक तथा समाजशास्त्र में स्नातक
देवेन वर्मा के स्कूल का नाम  ज्ञात नहीं
देवेन वर्मा के कॉलेज का नामनोरॉस्ञी वादिया कॉलेज,  यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे
देवेन वर्मा का व्यवसायअभिनेता,  निर्माता  और निर्देशक
देवेन वर्मा की कुल संपत्ति20  करोड़ रुपए के लगभग
देवेन वर्मा की वैवाहिक स्थितिविवाहित

 देवेन वर्मा की शारीरिक संरचना (Body Structure of Deven Verma)

देवेन वर्मा की लंबाई5 फुट 2 इंच
देवेन वर्मा का वजन81 किलोग्राम
देवेन वर्मा का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
देवेन वर्मा की आंखों का रंगकाला
देवेन वर्मा के बालों का रंगकाला और सफेद

देवेन वर्मा का परिवार (Deven Verma’s family)

देवेन वर्मा के पिता का नामबलदेव सिंह वर्मा
देवेन वर्मा की माता का नामसरला देवी
देवेन वर्मा की बहनों का नामनिरुपमा,  तुषार,  अमिता और पारुल
देवेन वर्मा की पत्नी का नामरूपा गांगुली ( दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी) 

देवेन वर्मा का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Deven Verma’s debut in Hindi cinema.)

देवेन वर्मा ने वर्ष 1966 में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मपुत्र में सुदेश राय का किरदार निभा कर  हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। यह फिल्म आचार्य चतुरसेन के एक नॉवल पर आधारित थी। इस फिल्म में देवेन वर्मा के अभिनय को खूब सराहा गया। इस सब के पश्चात वर्ष 1965 में उन्होंने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित और निर्मित रोमांटिक ड्रामा फिल्म गुमराह में प्यारेलाल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य  कलाकार  सुनील दत्त,  अशोक कुमार,  माला सिन्हा,  निरूपा रॉय और शशि कला थी। 

Also Read  Indulge in the Taste of North Indian Food with Culinary Exploration of Gurgaon's Restaurants

 इसके पश्चात देवेन वर्मा ने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिससे उनको हिंदी सिनेमा में बतौर मुख्य अभिनेता और कॉमेडियन एक नई पहचान मिली जैसे कि अनुपमा वर्ष 1966,  देवरवर्ष 1966,  मिलन वर्ष 1967, संघर्ष  वर्ष 1968 , बुड्ढा मिल गया वर्ष 1971, कोरा कागज  वर्ष 1974, दीवार वर्ष 1975,  चोरी मेरा काम वर्ष 1975,  एक महल हो सपनों का वर्ष 1975, कभी-कभी वर्ष 1976,  दूसरा आदमी वर्ष 1977,  बेशर्म वर्ष 1978,  डॉन वर्ष 1978,  चोर के घर चोर वर्ष 1978,  खट्टा मीठा वर्ष 1978,  दो प्रेमी वर्ष 1980, जुदाई वर्ष 1980,  टीवी ओ बीवी  वर्ष 1981,  सिलसिला वर्ष 1981,  अंगूर वर्ष 1982 आदि

देवेन वर्मा का हिंदी सिनेमा में बतौर निर्माता और निर्देशक पदार्पण (Deven Verma’s debut in Hindi cinema as a producer and director)

देवेन वर्मा ने वर्ष 1969 में यकीन फिल्म से बतौर निर्माता हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर थी। इसके पश्चात इन्होंने बतौर निर्माता   नादान  वर्ष 1971,  बेशर्म वर्ष 1978,  चटपटी  वर्ष 1983, दाना पानी वर्ष 1989 काम किया। वर्ष 1971 में आई फिल्म नादान में इन्होंने बतौर निर्देशन काम किया। निर्देशक के तौर पर इनकी यह सबसे पहली फिल्म थी। जिसके बाद उन्होंने बड़ा कबूतर वर्ष 1973,  बेशर्म वर्ष 1978,  दाना पानी  वर्ष 1989  का भी निर्देशन किया।

देवेन वर्मा का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Deven Verma’s debut in television serials)

देवेन वर्मा ने वर्ष 1992 में  दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मामा जी  से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इसके अगले वर्ष  1993 में  उन्होंने डीडी मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले  राजीव मेहरा द्वारा निर्देशित धारावाहिक जबान संभाल के  में प्रफुल्ल पोपट दलाल की भूमिका निभाई थी।

 देवेन वर्मा की मृत्यु (Death of Deven Verma)

देवेन वर्मा एक बहुत ही खुशमिजाज और हंसमुख व्यक्तित्व के मालिक थे। अपनी मृत्यु से पहले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। जिसके कारण 2 दिसंबर 2014 को पुणे में रात के 2:00 बजे उनका किडनी फेलियर और हार्टअटैक के कारण देहांत हो गया।

error: Content is protected !!