चंद्रचूर सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Chandrachur Singh)

Chandrachur Singh biography
Contents hide

चंद्रचूर सिंह को हिंदी फिल्मों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। चंद्रचूर सिंह ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म आवारगी से और बतौर मुख्य अभिनेता गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म माचिस से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। चंद्रचूर अब तक लगभग 23 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने सावधान इंडिया में 1 एपिसोड रोल अक्षय की भूमिका से  टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। यह अब तक लगभग 4 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। चंद्रचूर सिंह को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 1996 में आई माचिस फिल्म से ही प्राप्त हुई थी।चंद्रचूर सिंह लगभग 134 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

चंद्रचूर सिंह का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Chandrachur Singh’s birthday and his family background.)

चंद्रचूर सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को नई दिल्ली भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम बलदेव सिंह जो कि अपने समय के भारतीय राजनीतिज्ञ  रह चुके हैं। इनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है, वह गृहणी थी। चंद्रचूर सिंह के दो भाई हैं जिनमें से एक का नाम अभिमन्यु सिंह है और वह अभिनेता है तथा दूसरे भाई का नाम आदित्य सिंह है। यह एक परिवार से संबंध रखते हैं।

Also Read  CBD Pre Roll for Young People

चंद्रचूर सिंह की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Chandrachur Singh.)

चंद्रचूर सिंह ने वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून उत्तराखंड से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उसके पश्चात उन्होंने द  दून स्कूल देहरादून (बोर्डिंग स्कूल),  उत्तराखंड में दाखिला ले लिया जहां से उन्हें अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह दिल्ली चले गए और वहां जाकर सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली में दाखिला ले लिया और वहां से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। चंद्रचूर सिंह ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी प्राप्त की थी और 1990 के दशक के प्रारंभिक वर्षों में वह वसंत वैली स्कूल में शास्त्रीय संगीत सिखाया करते थे।

चंद्रचूर सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Chandrachur Singh)

वास्तविक नाम चंद्रचूर सिंह
उपनामरॉकी
चंद्रचूर सिंह का जन्मदिन11 अक्टूबर 1968 
चंद्रचूर सिंह की आयु 53 वर्ष
चंद्रचूर सिंह का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
चंद्रचूर सिंह का मूल निवास स्थानख़ैर  उत्तर प्रदेश भारत
चंद्रचूर सिंह का पता6वीं मंज़िल, ऑक्लैंड पार्क,  ऑफ लोखंडवाला कंपलेक्स,  वर्सोवा मुंबई
चंद्रचूर सिंह के राष्ट्रीय  भारतीय
चंद्रचूर सिंह का धर्मसिख
चंद्रचूर सिंह की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
चंद्रचूर सिंह के स्कूल का नामवेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून उत्तराखंड भारत
द  दून स्कूल ( बोर्डिंग स्कूल) देहरादून उत्तराखंड
चंद्रचूर सिंह के कॉलेज का नामसेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली भारत
चंद्रचूर सिंह का व्यवसायअभिनेता
चंद्रचूर सिंह की कुल संपत्ति134 करोड़ रुपए
चंद्रचूर सिंह की वैवाहिक स्थितिविवाहित
चंद्रचूर सिंह की वैवाहिक तिथिवर्ष 1999

चंद्रचूर सिंह की शारीरिक संरचना (Body Structure of Chandrachur Singh)

चंद्रचूर सिंह की लंबाई5 फुट 11 इंच
चंद्रचूर सिंह का वजन84 किलोग्राम
चंद्रचूर सिंह का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
चंद्रचूर सिंह की आंखों का रंगगहरा भूरा
चंद्रचूर सिंह के बालों का रंगकाला

 चंद्रचूर सिंह का परिवार (Chandrachur Singh’s family)

चंद्रचूर सिंह के पिता का नामबलदेव सिंह ( भारतीय राजनीतिज्ञ)
चंद्रचूर सिंह की माता का नामज्ञात नहीं
चंद्रचूर सिंह के  भाइयों का नामअभिमन्यु सिंह और आदित्य सिंह
चंद्रचूर सिंह के पत्नी का नामअवंतिका कुमारी
चंद्रचूर सिंह के बेटे का नामश्रानाजय सिंह

चंद्रचूर सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण (Chandrachur Singh’s Bollywood Debut)

चंद्रचूर सिंह प्रारंभ में सिविल सर्वेंट बनना चाहते थे परंतु बाद में उन्होंने वर्ष 1990 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म आवारगी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करके बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल कपूर,  गोविंदा तथा मीनाक्षी शेषाद्री थे। वर्ष 1995 में इन्होंने द वेटर इन स्लो मोशन एक शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया था। वर्ष 1996 में इन्होंने गुलजार द्वारा निर्देशित पॉलीटिकल थ्रिलर फिल्म माचिस से बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने कृपाल  सिंह ( पाली)  का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार ओम पुरी,  तब्बू,  जिम्मी शेरगिल थे। इस फिल्म में वर्ष 1984 के पंजाब में  सिख विद्रोह को दर्शाया गया था। इसी वर्ष इनकी  दूसरी फिल्म तेरे मेरे सपने में इन्होंने राहुल मेहता का मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म में इनके सह कलाकार अरशद वारसी,  प्रिया गिल और सिमरन थे। इन दोनों ही फिल्मों में चंद्रचूर सिंह के अभिनय की खूब प्रशंसा की गई थी। माचिस फिल्म के लिए चंद्रचूर सिंह को वर्ष 1996 का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू फिल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया था।

Also Read  Bundi District of Rajasthan Kicks off Water Bird’s Cencus

इसके पश्चात बेताबी वर्ष 1997,  श्याम घनश्याम वर्ष 1998,  दिल क्या करे वर्ष 1999,  सिलसिला है प्यार का वर्ष 1999,  तुम्हारे लिए वर्ष 1999 लगातार फ्लॉप फिल्मे रही परंतु  वर्ष 1999 में राज कँवर द्वारा निर्देशित  एक्शन थ्रिलर फिल्म दाग: द फायर  में दर्शकों द्वारा उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार संजय दत्त तथा महिमा चौधरी थी। इस फिल्म में इन्होंने रवि वर्मा की भूमिका निभाई थी। 

इन फिल्मों के पश्चात इन की आगे की सभी फिल्में एवरेज स्तर की हिट रही जैसे कि  जोश वर्ष 2000,  क्या कहना वर्ष 2000,  आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वर्ष 2001,  भारत भाग्य विधाता वर्ष 2002,  सरहद पार वर्ष 2006,  4 दिन की चांदनी वर्ष 2012,  चल गुरु हो जा शुरू वर्ष 2015 आदि।

Also Read  The Delicious Story of La Pino'z: Meeting the Ever Rising Popularity of Pizzas

चंद्रचूर सिंह का टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Chandrachur Singh’s debut in the television industry.)

चंद्रचूर सिंह ने वर्ष 2012 में स्टार भारत पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सावधान इंडिया –  इंडिया फाइट्स बैक के एक एपिसोड में अक्षय के किरदार से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसी वर्ष उन्होंने फूड फूड चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो रॉयल रसोई को भी हॉस्ट  किया था। वर्ष 2020 में इन्होंने डिजनी+हॉटस्टार चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  एक्शन थ्रिलर धारावाहिक  आर्य में तेज सरीन की भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक में इनके सह कलाकार सुष्मिता सेन  (बतौर मुख्य कैरेक्टर),  सिकंदर खेर,  अंकुर भाटिया,  नमित दास,  मनीष चौधरी,  सुगंधा गर्ग आदि थे। वर्ष 2021 में इन्होंने डिजनी+हॉटस्टार  पर प्रसारित किए जाने वाले रोमांटिक कॉमेडी धारावाहिक दिल बेकरार में हार्दिक मोटला स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक में इनके सह कलाकार अक्षय ओबेरॉय,  राज बब्बर,  सुखमणि सदाना,  आदित्य कपाड़िया  तथा पद्मीनी कोल्हापुरे  आदि  थे।

चंद्रचूड़ सिंह की आगामी फिल्म (Chandrachur Singh upcoming movie)

 कटपुतली : Cuttputli

चंद्रचूर सिंह की कुल संपत्ति

 134 करोड़ रुपए

 चंद्रचूर सिंह की वैवाहिक तिथि

 वर्ष 1999

 चंद्रचूर सिंह की पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म

 भाग मिल्खा भाग

 चंद्रचूर सिंह की पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म

 लाइफ ऑफ पाई

चंद्रचूर सिंह के पसंदीदा अभिनेता

 अमिताभ बच्चन 

error: Content is protected !!