राजेंद्र गुप्ता का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Rajendra Gupta)

Rajendra Gupta biography

राजेंद्र गुप्ता हिंदी सिनेमा तथा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अभिनय के योगदान के लिए जाने जाते हैं। वह किसी बॉलीवुड  पृष्ठभूमि से नहीं है परंतु फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी फैन फॉलोइंग को बढ़ाया है। राजेंद्र गुप्ता ने वर्ष 1982 में  ज्वाला दहेज की फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। उसके बाद कई फिल्मों में वह साइड रोल्स करते रहे। उनको वर्ष 2001 में आई फिल्म लगान से सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई। वह अब तक लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन धारावाहिकों में भी इनका  अतुलनीय योगदान है। वर्ष 1985 में इन्होंने कहां गए वह लोग धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। तब से यह लगभग 40 से अधिक धारावाहिकों का मुख्य अंग रहे हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि नुक्कड़,  भारत एक खोज,  मिर्जा गालिब,  ब्योमकेश बक्शी,  चंद्रकांता,  शक्तिमान आदि का भी यह हिस्सा रहे हैं।

Also Read  दया शंकर  पांडे का संक्षिप्त परिचय| (Brief introduction of Daya Shankar Pandey)

राजेंद्र गुप्ता का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Rajendra Gupta’s birth and family background)

राज 17 अक्टूबर 1947 को पानीपत में हुआ था। इनके पिता  एक व्यापारी थे।  इनके पिता जी को मास्टर जी के नाम से जाना जाता था जिनकी खुद  का कपड़ों का कारोबार था। इनके पिता चाहते थे कि बड़े होकर राजेंद्र गुप्ता भी उनके कारोबार में उनकी सहायता करें परंतु बचपन से ही उनका रुझान अभिनय के क्षेत्र में था। इनकी माता तथा भाई बहनों के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

राजेंद्र गुप्ता की शैक्षणिक योग्यता (Rajendra Gupta’s educational qualification)

राजेंद्र गुप्ता की स्कूली शिक्षा तथा स्कूल के विषय में जानकारी नहीं मिलती है। राजेंद्र गुप्ता ने स्नातक की पढ़ाई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी। उसके पश्चात अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण इन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में वर्ष 1972 में दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने निर्देशन में स्नातकोत्तर की शिक्षा  पूरी की।

राजेंद्र गुप्ता की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajendra Gupta)

वास्तविक नामराजेंद्र गुप्ता
राजेंद्र गुप्ता का जन्मदिन17 अक्टूबर 1947
राजेंद्र गुप्ता की आयु74 वर्ष
राजेंद्र गुप्ता का जन्म स्थानपानीपत ईस्ट पंजाब (स्वतंत्रता के तुरंत बाद का  पंजाब) भारत
राजेंद्र गुप्ता का मूल निवास स्थानपानीपत  हरियाणा पंजाब
राजेंद्र गुप्ता की राष्ट्रीयताभारतीय
राजेंद्र गुप्ता का धर्महिंदू
राजेंद्र गुप्ता की शैक्षणिक योग्यतानिर्देशन में स्नातकोत्तर
राजेंद्र गुप्ता के स्कूल का नामज्ञात नहीं
राजेंद्र गुप्ता के कॉलेज का नामकुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली
राजेंद्र गुप्ता का व्यवसायअभिनेता तथा थिएटर निर्देशक
राजेंद्र गुप्ता की कुल संपत्ति40  करोड़ रुपए के लगभग 
राजेंद्र गुप्ता की वैवाहिक स्थितिविवाहित
राजेंद्र गुप्ता की वैवाहिक तिथिवर्ष 1972

राजेंद्र गुप्ता की शारीरिक संरचना (Body Structure of Rajendra Gupta)

राजेंद्र गुप्ता की लंबाई5 फुट 7 इंच
राजेंद्र गुप्ता का वजन65 किलोग्राम
राजेंद्र गुप्ता  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 34 इंच, बाइसेप्स  13 इंच
राजेंद्र गुप्ता की आंखों का रंगगहरा भूरा
राजेंद्र गुप्ता के बालों का रंगकाला और सफेद

राजेंद्र गुप्ता का परिवार (Rajendra Gupta family)

राजेंद्र गुप्ता के पिता का नाममास्टर जी ( प्रचलित नाम)
राजेंद्र गुप्ता की माता का नामज्ञात नहीं
राजेंद्र गुप्ता के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
राजेंद्र गुप्ता की पत्नी का नामवीना गुप्ता
राजेंद्र गुप्ता की बेटी का नामरावी गुप्ता 

राजेंद्र गुप्ता का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Rajendra Gupta’s debut in Hindi cinema)

राजेंद्र गुप्ता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात कुछ सालों तक थिएटर में ही काम किया और वर्ष 1985 में वह अपने परिवार के साथ बॉम्बे स्थानांतरित हो गए। वर्ष 1982 में उन्होंने ज्वाला दहेज की फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था परंतु इसमें उनका बहुत ही छोटा रोल था। मुख्य रूप से उन्होंने वर्ष 1987 में सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म यह वह मंजिल तो नहीं से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार मनोहर सिंह,  हबीब तनवीर,  पंकज कपूर,  सुष्मिता मुखर्जी और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म के पश्चात उन्होंने कई फिल्मों में लगातार काम किया। वर्ष 1995 में आई दयाल निहलानी द्वारा निर्देशित फिल्म गैंबलर में  इन्होंने डॉक्टर का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में आई विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म मिशन कश्मीर में  इन्होंने चीफ सेक्रेटरी देशपांडे की भूमिका निभाई थी। 

Also Read  Kesari Trailers - The Color of Valor of a Small Troop, Headed by Akshay Kumar

वर्ष 2001 में आई आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म लगान :  वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया इनके जीवन की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने सरपंच मुखिया जी का किरदार निभाया था।वर्ष 2007 में राजेंद्र गुप्ता ने मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म गुरु में अभिषेक बच्चन उर्फ गुरु  के पिता  कांतिलाल देसाई की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2012 में यह बायोग्राफिकल फिल्म पान सिंह तोमर का भी हिस्सा रहे। जिसमें इन्होंने स्पोर्ट्स कोच – एचएस रंधावा की भूमिका निभाई थी।वर्ष 2015 में यह आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का भी हिस्सा  रहे। इस फिल्म में इन्होंने राजेंद्र  त्रिवेदी का किरदार निभाया था।

Also Read  नूतन का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Nutan)

राजेंद्र गुप्ता का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Rajendra Gupta’s debut in television serials)

इन्होंने वर्ष 1985 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहां गए वह लोग से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय  धारावाहिक नुक्कड़ में इन्होंने सुधाकर कदम मुंसिपल कॉरपोरेशन की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1988 में  दूरदर्शन पर प्रसारित किए गए लोकप्रिय  धारावाहिक भारत एक खोज,  मिर्जा गालिब,  का भी यह हिस्सा रहे। वर्ष 2011 से 2017 तक सोनी सब चैनल पर प्रसारित किया जाने वाला धारावाहिक चिड़ियाघर भी बहुत लोकप्रिय हुआ। जिसमें इन्होंने केसरी नारायण/ बाबू जी  का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के 1522 एपिसोड बनाए गए थे। 1990 के दशक के अंत तक इन्होंने इतने अधिक टेलीविजन धारावाहिकों तथा फिल्मों में काम कर लिया था किन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

राजेंद्र गुप्ता कईं  थिएटर नाटक का निर्देशन तथा उनमें अभिनय भी कर चुके हैं जैसे कि सरफिरे,  दहेज हत्यारे,  सूरज की अंतिम किरण से सूरज की पहली किरण तक,  दिखते खूब हो,  सर सर सरला,  चाणक्य शास्त्र,  कन्यादान  आदि। 

error: Content is protected !!