राजेश विवेक का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Rajesh Vivek)

Rajesh Vivek biography

राजेश विवेक को मुख्यतः हिंदी सिनेमा और टेलीविजन धारावाहिकों में में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। राजेश विवेक ने वर्ष 1978 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म जुनून से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1982 में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म गांधी में डॉ राजेंद्र प्रसाद की भूमिका निभाई थी। राजेश विवेक को सबसे अधिक  लोकप्रियता वर्ष 2001 में आई लगान: वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया और वर्ष 2004 में आई फिल्म स्वदेस से प्राप्त हुई थी।  राजेश विवेक ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अतुल ने योगदान दिया है। उन्होंने वर्ष 1988 में भारत एक खोज भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा धारावाहिक में शेख मुबारक का किरदार निभाया था। इसी धारावाहिक से उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 1988 में ही उन्होंने महाभारत में वेदव्यास का किरदार भी निभाया था। 14 जनवरी 2016 को 66 वर्ष की आयु में इनका घातक हृदयाघात के कारण एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में निधन हो गया। 

Also Read  How Fish Oil Tablets Supports Your Mental Health

राजेश विवेक का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Rajesh Vivek’s birth and family background)

राजेश विवेक का जन्म 21 जनवरी 1949 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम राज बहादुर उपाध्याय तथा उनकी माता का नाम प्रेम कुमारी उपाध्याय था। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है। उनकी पत्नी का नाम गायत्री विवेक उपाध्याय है। इनका एक बेटा है जिसका नाम वैभव उपाध्याय है।

राजेश विवेक की शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification of Rajesh Vivek)

राजेश विवेक की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा तथा स्कूल के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। परंतु उनकी उच्चतर शिक्षा के विषय में यह जानकारी प्राप्त है कि उन्होंने टीडी डिग्री कॉलेज जौनपुर उत्तर प्रदेश से प्राचीन इतिहास और पुरातत्व में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। राजेश विवेक का बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुझान था। अपने माता-पिता की इच्छा अनुसार  उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की परंतु उसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कोर्स किया।

राजेश विवेक की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajesh Vivek)

वास्तविक नामराजेश विवेक उपाध्याय 
उपनामराजेश विवेक
राजेश विवेक का जन्मदिन31 जनवरी 1949
राजेश विवेक की आयु66 वर्ष 
राजेश विवेक का जन्म स्थानजौनपुर उत्तर प्रदेश
राजेश विवेक का मूल निवास स्थानजौनपुर उत्तर प्रदेश
राजेश विवेक की मृत्यु तिथि14 जनवरी 2016
राजेश विवेक का मृत्यु स्थानहैदराबाद
राजेश विवेक की मृत्यु का कारणघातक हृदयाघात 
राजेश विवेक की शैक्षणिक योग्यताप्राचीन इतिहास तथा पुरातत्व में स्नातकोत्तर
 अभिनय के क्षेत्र में कोर्स
राजेश विवेक  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
राजेश विवेक के कॉलेज का नामटी डी डिग्री कॉलेज जौनपुर उत्तर प्रदेश
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली
राजेश विवेक का व्यवसायअभिनेता
राजेश विवेक की कुल संपत्ति24  करोड़  रुपए  के लगभग
राजेश विवेक की वैवाहिक स्थितिविवाहित

राजेश विवेक की शारीरिक संरचना(Rajesh Vivek’s Body Structure)

राजेश विवेक की लंबाई6 फुट
राजेश विवेक का वजन80 किलोग्राम
राजेश विवेक का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
राजेश विवेक की आंखों का रंगगहरा भूरा
राजेश विवेक के बालों का रंगकाला

 राजेश विवेक का परिवार (Rajesh Vivek’s family)

राजेश विवेक के पिता का नामराज बहादुर उपाध्याय
राजेश विवेक की माता का नामप्रेम कुमार उपाध्याय
राजेश विवेक की पत्नी का नाम गायत्री विवेक उपाध्याय
राजेश विवेक के बेटे का नामवैभव उपाध्याय

राजेश विवेक का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Rajesh Vivek’s debut in Hindi cinema)

राजेश विवेक नहीं वर्ष 1978 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म जुनून से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। यह फिल्म रस्किन बांड के काल्पनिक उपन्यास फाइट ऑफ पिजन पर आधारित थी। वर्ष 1982 में इन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म गांधी में डॉ राजेंद्र प्रसाद का किरदार निभाया था। दर्शकों द्वारा उनके अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया। वर्ष 1985 में इन्होंने राज कपूर द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म राम तेरी गंगा मैली में भी काम किया था। वर्ष 1988 में आई रामसे ब्रदर्स द्वारा निर्देशित इरॉटिकल सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म वीराना में इन्होंने बाबा एक दुष्ट जादूगर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी इनके अभिनय की खूब तारीफ की गई। 

Also Read  अली फ़ज़ल  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Ali Fazal.)

वर्ष 1992 में इन्होंने राजीव राय द्वारा निर्देशित फिल्म विश्वात्मा में भी अभिनय किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सनी देओल,  नसीरुद्दीन शाह,  चंकी पांडे,  दिव्या भारती,  सोनम ज्योत्सना सिंह आदि जैसे कलाकार थे। वर्ष 1994 में इन्होंने फूलन देवी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म बैंडिट क्वीन में मुस्तकीम का किरदार निभाया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 221 मिलियन रुपए थी। 

वर्ष 2001 में वह समय आया जिसमें इनको एक सकारात्मक और लंबा रोल करने के लिए मिला। वर्ष 2001 में इन्होंने लगान : वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया में गूरन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दर्शकों ने इनके अभिनय को खूब पसंद किया और जब भी इनका सीमा या तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। वर्ष 2005 में भी इन्होंने सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली में गुरु घंटाल बाबा का किरदार निभाया था।

Also Read  कबीर बेदी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kabir Bedi)

राजेश विवेक का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Rajesh Vivek’s debut in television serials)

राजेश विवेक ने वर्ष 1988 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी गई पुस्तक भारत एक खोज पर आधारित धारावाहिक भारत एक खोज में शेख मुबारक के किरदार से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसी वर्ष उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले महाभारत धारावाहिक में वेदव्यास का किरदार भी निभाया था। इस किरदार में भी राजेश विवेक के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वर्ष 1990 में द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान का भी राजेश विवेक हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2011 में इन्होंने लाइफ ओके पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देवों के देव महादेव में यालकोटि की भूमिका निभाई थी।

राजेश विवेक की मृत्यु (Rajesh Vivek’s death)

राजेश विवेक ने अपने जीवन में लगभग 50 फिल्म और 8 धारावाहिकों में अपने अभिनय का सुंदर प्रदर्शन किया। वह 14 जनवरी 2016 को हैदराबाद में जब  अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी उनको अचानक  हृदयाघात  हुआ जिसके कारण उनका 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

error: Content is protected !!