परवीन बॉबी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Parveen Babi)

Parveen Babi biography

परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा की 1970 तथा 1980 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री है।। उन्होंने वर्ष 1973 में चरित्र फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1991 में इरादा उनकी अंतिम फिल्म थी। उन्होंने लगभग 57 फिल्मों में सफलतापूर्वक काम किया है। परवीन बॉबी अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते थी। परवीन बॉबी को वर्ष 1974 में मजबूर , वर्ष 1982 में आई फिल्म अशांति तथा 1983 में आई फिल्मों से मुख्य पहचान मिली। इनकी अधिकतर फिल्में अमिताभ बच्चन,  शशि कपूर,  फिरोज खान,  धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के साथ है। जब उन्होंने 3 दिन तक अपने घर के बाहर से खाने का सामान तथा समाचार पत्र नहीं उठाए तो उनके पड़ोसियों को कुछ आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।परवीन बॉबी को 22 जनवरी 2005 को उनके फ्लैट में मृत घोषित पाया गया। 

परवीन बॉबी का जन्मदिन (Parveen Babi birthday)

परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1954 को जूनागढ़ सौराष्ट्र ( वर्तमान गुजरात) में हुआ था। यह गुजरात की मुस्लिम पठान समुदाय से संबंध रखती है। यह है जूनागढ़ में स्थित मुस्लिम खिलजी बॉबी परिवार की एकलौती संतान थी। परवीन बॉबी का जन्म इनके माता-पिता के विवाह के 40 वर्ष विवाद हुआ था। इनके पिता वली मोहम्मद खान बॉबी  जूनागढ़ के नवाब के  प्रशासक हुआ करते थे  जबकि इनकी माता जमाल बख़्ती बॉबी एक गृहणी थी|  वर्ष 1959 में जब यह मात्र 5 साल की थी  तब उनके पिता का तथा वर्ष 2001 में इनकी माता का देहांत हो गया था।

Also Read  कबीर बेदी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kabir Bedi)

परवीन बॉबी की शैक्षणिक योग्यता (Parveen Babi Educational Qualification)

परवीन बॉबी की स्कूली शिक्षा माउंट कार्मेल हाई स्कूल अहमदाबाद से हुई थी । स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

परवीन बॉबी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Parveen Babi)

वास्तविक नामपरवीन बॉबी
 उपनामपरवीन 
 परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1954 
परवीन बॉबी का जन्म स्थानजूनागढ़ सौराष्ट्र (  वर्तमान गुजरात)  भारत
 परवीन बॉबी की मृत्यु तिथि22 जनवरी 2005
 परवीन बॉबी का मृत्यु स्थान जुहू मुंबई महाराष्ट्र भारत
 परवीन बॉबी की राष्ट्रीयताभारतीय
 परवीन बॉबी का धर्मईसाइयत ( इस्लाम से धर्म परिवर्तन)
 परवीन बॉबी की जातीबैप्टिस्ट 
 परवीन बॉबी की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में  स्नातक
 परवीन बॉबी के स्कूल का नाम माउंट कार्मेल हाई स्कूल अहमदाबाद
 परवीन बॉबी के कॉलेज का नामसेंट जीवियस कॉलेज अहमदाबाद
 परवीन बॉबी का व्यवसायअभिनेत्री
 परवीन बॉबी की कुल संपत्ति3  करोड़ रुपए
 परवीन बॉबी की वैवाहिक स्थितिअविवाहित

परवीन बेबी का फिगर शारीरिक संरचना  (Parveen Baby’s figure and body composition)

परवीन बॉबी की लंबाई5 फुट 6 इंच
परवीन बॉबी का वजन56 किलोग्राम
परवीन बॉबी का फिगर व शारीरिक सरंचना अप्पर 34 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 35 इंच 
परवीन बॉबी की आंखों का रंगकाला
परवीन बॉबी के बालों का रंगकाला

परवीन बॉबी का निजी जीवन (Personal life of Parveen Babi)

परवीन बॉबी अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती थी। उन्होंने अपने  जीवन के अंतिम वर्षों में इस्लाम से ईसाई धर्म में परिवर्तन कर लिया था। परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता डैनी डेंजोंगपा के साथ 4 वर्षों तक  प्रेम संबंध में रही। कुछ समय पश्चात जब दोनों में मनमुटाव आने लगा तो उनकी नजदीकियां कबीर बेदी के साथ बढ़ने लगी और एक समय तक कबीर बेदी के साथ भी उनका प्रेम प्रसंग चलता रहा। परंतु जब कबीर बेदी ने प्रोतिमा बेदी से विवाह कर लिया तो उन्होंने परवीन बॉबी से रिश्ता तोड़ दिया। कुछ समय तक परवीन बॉबी अकेली रहने लगे जीवन की इस मुश्किल समय में ही महेश भट्ट ने उन्हें सहारा दिया। महेश भट्ट परवीन बॉबी का प्रेम प्रसंग काफी चर्चा में रहा।

Also Read  How Do You Distract Yourself During A Difficult Time?

परवीन बॉबी का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Parveen Babi’s debut in Hindi cinema)

परवीन बॉबी ने वर्ष 1973 में  चरित्र फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता क्रिकेटर सलीम दुर्रानी थे। यह फ़िल्म बुरी तरह फ्लॉप रही परंतु इस फिल्म में परवीन बॉबी के अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 1974 में आई फिल्म मजबूर से परवीन बॉबी को मुख्य पहचान मिली। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन  थे तथा इस फिल्म में  परवीन बॉबी ने  नीला का किरदार निभाया था। इसके बाद वह हिंदी सिनेमा की बहुत सी सुपरहिट फिल्मों जैसे कि दीवार वर्ष 1975,  अमर अकबर एंथनी वर्ष 1977,  सुहाग वर्ष 1979,  काला पत्थर वर्ष 1979,  द बर्निंग ट्रेन वर्ष 1980,  शान वर्ष 1980,  कालिया वर्ष 1981,  नमक हलाल वर्ष 1982  का हिस्सा रही। 

Also Read  What is Hellojio

परवीन बॉबी अपने  समय की मशहूर अभिनेत्री जैसे कि हेमा मालिनी,  रेखा,  शबाना आजमी,  स्मिता पाटिल,  जीनत अमान और राखी में से एक थी। परवीन बॉबी ने अपने समय के मशहूर अभिनेताओं  जैसे कि अमिताभ बच्चन,  शशि कपूर,  फिरोज खान,  धर्मेंद्र,  विनोद खन्ना,  कबीर बेदी आदि के साथ काम किया। 

वर्ष 1988 में आकर्षण उनकी अंतिम फिल्म थी। हिंदी सिनेमा से विदा लेने  के पश्चात उन्होंने अपना जीवन शो बिजनेस,  संगीत,  प्यानो,  पेंटिंग,  आर्किटेक्चर,  साहित्य लेखन, सांस्कृतिक और पुरातात्विक अध्ययन,  राजनीति,  फोटोग्राफी,  और मानव अधिकार से संबंधित समस्याओं के लिए समर्पित कर दिया।

परवीन बॉबी की मृत्यु (Parveen Babi’s death)

जब परवीन बॉबी के फ्लैट पर उनके मृत  पाए जाने की खबर मिली तो उन्हें तुरंत डॉ आर एन कूपर  जनरल हॉस्पिटल  जूहू मुंबई ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका पोस्टमार्टम किया तो पाया कि उन्होंने 3 दिन से कुछ भी नहीं खाया था  और वह  बाएं पैर में गैंग्रीन की बीमारी से पीड़ित थी। जिसकी वजह से वह चल फिर भी नहीं सकती थी। जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो उनके बेड के पास ही एक व्हीलचेयर भी पाई गई,  इससे यह अंदाजा लगाया गया कि अपने जीवन के अंतिम समय में हुआ व्हील चेयर तक भी नहीं पहुंच  पा रही थी। 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी का उनके फ्लैट जूहू मुंबई में निधन हो गया। अपने जीवन के अंतिम  वर्षों में परवीन बॉबी नहीं इस्लामी धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन कर लिया था और उनकी इच्छा यही थी कि  उनका  ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जाए परंतु उनके परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को क्लेम करने के पश्चात मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार जुहू में स्थित सेंट जॉन्स कब्रिस्तान में किया।

error: Content is protected !!