नीरज वोरा का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Neeraj Vora)

Neeraj Vora biography

नीरज वोरा एक बेहतरीन निर्देशक , अभिनेता, लेखक और कम्पोज़र हुआ करते थे| उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष 1984 में आई फिल्म होली से बतौर अभिनेता पदार्पण किया था। बतौर लेखक उनकी पहली फिल्म पहला नशा वर्ष 1993,  बतौर निर्देशक खिलाड़ी 420  वर्ष 2000  उनकी पहली फ़िल्म थी। रंगीला फिल्म से इनको बतौर अभिनेता मुख्य पहचान मिली थी। आमिर खान की फिल्म मन में भी इनके अभिनय को खूब सराहा गया। शाहरुख खान के साथ इन्होंने बादशाह फिल्म में काम किया। वर्ष 1997 में आई फिल्म दौड़ : फन ऑन द रन  में इन्होंने संजय दत्त के साथ सहायक भूमिका निभाई। इस तरह से नीरज वोरा बॉलीवुड के कहीं दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके थे। एक दिन अचानक उनको हार्ड अटैक  और ब्रेन स्ट्रोक का अटैक आया। उसके बाद से वह 13 महीनों के लिए कोमा में चले गए और 14 दिसंबर 2017 को उनकी मृत्यु हो गई।

Also Read  देवेन वर्मा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Deven Verma)

नीरज वोरा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Neeraj Vora’s birthday and his family background)

नीरज वोरा का जन्म 22 जनवरी 1963 को गुजरात के भुज क्षेत्र में रहने  वाले एक गुजराती परिवार में हुआ परंतु इनका पालन पोषण मुंबई महाराष्ट्र के सांताक्रूज इलाके में हुआ। इनके पिता का नाम पंडित विनायक राय नानालाल वोरा था। इनके पिता एक संगीतज्ञ हुआ करते थे और तार शहनाई में उन्हें महारत हासिल थी। इनकी माता का नाम प्रमिला बेन था।

इनके घर में हमेशा शास्त्री संगीत का मधुर माहौल रहता था, जिसका इनके ऊपर भी बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन में इनको हिंदी फिल्में देखने और संगीत सुनने की अनुमति नहीं थी। परंतु इनकी माता को फिल्में देखने का बहुत शौक था। इसलिए वह चुपके से अपने बेटे नीरज वोरा को लेकर  फिल्म देखने जाया करती थी। 

नीरज वोरा की स्कूली शिक्षा खार, मुंबई के एक स्कूल से हुई। वह  अपने स्कूल में बहुत लोकप्रिय हुआ करते थे। फाल्गुनी पाठक,  किंजल बक्शी और टीना मुनीम उनकी सहपाठी हुआ करते थे। स्कूल के बहुत से विद्यार्थी इनके पिता से ही संगीत सीखा करते थे। नीरज वोरा उन बच्चों को हारमोनियम पर फिल्मी गाने कैसे बजाते हैं सिखाया करते थे और इसी वजह से वह स्कूल के अपने साथियों में और लोकप्रिय हो गए थे।

Also Read  परवीन बॉबी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Parveen Babi)

नीरज वोरा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Neeraj Vora)

वास्तविक नाम नीरज वोरा
उपनाम ज्ञात नहीं
नीरज वोरा का जन्मदिन 22 जनवरी 1963
नीरज वोरा का जन्म स्थान भुज गुजरात भारत
नीरज वोरा की आयु 54 वर्ष
नीरज वोरा की मृत्यु तिथि 14 दिसंबर 2017
नीरज वोरा का मृत्यु स्थान क्रिति केयर हॉस्पिटल जूहू मुंबई
नीरज वोरा की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रॉक के बाद कोमा
नीरज वोरा की राष्ट्रीयता भारतीय
नीरज वोरा का धर्म हिंदू
नीरज वोरा के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं
नीरज वोरा के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं
नीरज वोरा की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
नीरज वोरा का व्यवसाय निर्देशक,  लेखक,  अभिनेता, फिल्म निर्माता
नीरज वोरा की कुल संपत्ति 66  करोड़ रुपए
नीरज वोरा की वैवाहिक स्थिति विधुर

 नीरज वोरा  की शारीरिक संरचना (Body structure of Neeraj Vora)

नीरज वोरा की लंबाई 5 फुट 3 इंच
नीरज वोरा का वजन 85 किलोग्राम
नीरज वोरा का शारीरिक माप छाती 44 इंच,  कमर 40 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
नीरज वोरा की आंखों का रंग गहरा भूरा
नीरज वोरा के बालों का  रंग काला

नीरज वोरा का परिवार (Neeraj Vora family)

 नीरज वोरा के पिता का नाम पंडित विनायक राय नानालाल वोरा 
 नीरज वोरा की माता का नाम प्रमिला  बेन
 नीरज वोरा की भाई बहन का नाम ज्ञात नहीं
 नीरज वोरा की पत्नी का नाम ज्ञात नहीं ( वर्ष 2004 में निधन)
 नीरज वोरा के बच्चों का नाम लागू नहीं 

नीरज वोरा का  बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण (Neeraj Vora’s Bollywood debut as an actor)

नीरज वोरा को 6 साल की उम्र से ही गुजराती थिएटर में बहुत रूचि थी। 13 साल की उम्र तक आते-आते इनके पिता को इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीरज वोरा का साथ दिया। अपने कॉलेज के दिनों से ही वह अभिनय के क्षेत्र में बहुत सक्रिय हो गए थे। वर्ष 1984 में आई केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म होली से उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया था। वर्ष 1995 में आई रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म रंगीला से इनको मुख्य पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जैसे कि अकेले हम अकेले तुम 1995,  विरासत 1997,  दौड़:  फन ऑन द  रन 1997,  बादशाह 1999,  हेलो ब्रदर 1999,  धड़कन 2000,  खट्टा मीठा 2010,  वेलकम बैक  2015 आदि।

Also Read  विंदु दारा सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Vindu Dara)

नीरज वोरा का बतौर लेखक  बॉलीवुड में पदार्पण (Neeraj Vora’s Bollywood debut as a writer)

नीरज वोरा ने वर्ष 1993 में आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित फिल्म पहला नशा से बतौर लेखक बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म के कलाकार दीपक तिजोरी,  पूजा भट्ट और रवीना टंडन थे। रंगीला फिल्म के डायलॉग भी इन्होंने ही लिखे थे। बतौर लेखक इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे कि हेरा फेरी 2000, चोरी चोरी चुपके चुपके 2001,  आवारा पागल दीवाना 2002,  हंगामा 2003,  हलचल 2004,  गरम मसाला 2005,  फिर हेरा फेरी 2005,  दीवाने हुए पागल 2005,  भागम भाग 2007,  भूल भुलैया 2007,  कमाल धमाल मालामाल 2013 आदि।

नीरज वोरा का बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण (Neeraj Vora’s Bollywood debut as a director)

नीरज वोरा ने वर्ष 2000 में एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म  खिलाड़ी 420 से  बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार तथा अभिनेत्री महिमा चौधरी की। वर्ष 2006 में आई फिर हेरा फेरी फिल्म का निर्देशन भी नीरज वोरा ने  ही  किया था।इस उनकी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई ₹69 करोड़ रुपए से अधिक थी। यह वर्ष 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी  का  सीक्वल  थी। वर्ष 2009 में इन्होंने 2 फिल्म फैमिली वाला और शॉर्टकट :  द कॉन इज ऑन का भी सफल निर्देशन किया। 

नीरज वोरा की मृत्यु (Death of Neeraj Vora)

नीरज वोरा को एक समय बड़ा हार्टअटैक और ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। हॉस्पिटल जाने के पश्चात वह जिंदा तो रहे परंतु 13 महीनों तक कोमा में चले गए। अंतिम क्षणों में उनको सांस लेने में भी समस्या होने लगी थी। 14 दिसंबर 2017 को 54 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।

error: Content is protected !!