अतुल अग्निहोत्री का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Atul Agnihotri)

Atul Agnihotri biography
Contents hide

अतुल अग्निहोत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय, निर्देशन और फिल्म मेकिंग के लिए जाने जाते हैं| यह एक पंजाबी हिन्दू परिवार से सम्बन्ध रखते हैं | अतुल अग्निहोत्री को सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 1993 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सर से प्राप्त हुई थी| इस फिल्म में इन्होने करन लूचड का किरदार निभाया था| बतौर फिल्म निर्देशक उन्होंने वर्ष 2004 में दिल ने जिसे अपना कहा फिल्म से किया था| इस फिल्म में सलमान खान, भूमिका चावला और प्रीटी ज़िंटा ने काम किया था| बतौर फिल्म निर्माता इन्होने वर्ष 2008 में हेल्लो फिल्म से किया था| अतुल अग्निहोत्री अब तक कुल मिलाकर 29 फिल्मों में काम कर चुके हैं| 

अतुल अग्निहोत्री का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि  (Atul Agnihotri’s birthday and his family background)

अतुल अग्निहोत्री का जन्म 8 जुलाई 1970 को दिल्ली में एक पंजाबी ब्राह्मण हिंदू परिवार में हुआ था। इनकी पिता रोहित अग्निहोत्री ने कुछ वर्षों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और बाद में वह एक बिजनेसमैन  बन गए। अतुल अग्निहोत्री  कि कम आयु में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। जिस कारण पूरे परिवार का पालन पोषण उनके कंधों पर आ गया। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री इनकी फर्स्ट कजिन है।  वह मुंबई में इनके घर आकर हिंदी सिनेमा में अपने स्ट्रग्ग्ल  टाइम के दौरान वह 2 वर्षों तक रही। इन्हीं से प्रेरणा पाते हुए अतुल अग्निहोत्री ने भी हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने का निश्चय किया।

Also Read  3 Must-Have Timepieces From The Rolex Daytona Collection

अतुल अग्निहोत्री की शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल तथा कॉलेज के विषय में कोई जानकारी  उपलब्ध नहीं है।

अतुल अग्निहोत्री की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Atul Agnihotri)

वास्तविक नामअतुल अग्निहोत्री
लोकप्रियता का कारणसलमान खान के जीजा
अतुल अग्निहोत्री का जन्मदिन8 जुलाई 1970
अतुल अग्निहोत्री की आयु52 वर्ष
अतुल अग्निहोत्री का जन्म स्थानदिल्ली भारत
अतुल अग्निहोत्री का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
अतुल अग्निहोत्री के घर का पता6 ,  अश्विनी,  पाली माला रोड,  बांद्रा वेस्ट मुंबई
अतुल अग्निहोत्री की राष्ट्रीयभारतीय
अतुल अग्निहोत्री का धर्महिंदू
अतुल अग्निहोत्री की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
अतुल अग्निहोत्री के स्कूल का नामज्ञात नहीं
अतुल अग्निहोत्री के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
अतुल अग्निहोत्री का व्यवसायअभिनेता,  फिल्म निर्माता और निर्देशक
अतुल अग्निहोत्री की कुल संपत्ति4000  करोड़ रुपए के लगभग 
अतुल अग्निहोत्री की वैवाहिक स्थितिविवाहित
अतुल अग्निहोत्री की वैवाहिक तिथिवर्ष 1995

 अतुल अग्निहोत्री की शारीरिक संरचना (Body structure of Atul Agnihotri)

अतुल अग्निहोत्री की लंबाई5 फुट 11 इंच
अतुल अग्निहोत्री का वजन80 किलोग्राम
अतुल अग्निहोत्री का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
अतुल अग्निहोत्री की आंखों का रंगभूरा
अतुल अग्निहोत्री के बालों का रंगकाला

अतुल अग्निहोत्री का परिवार (Atul Agnihotri family)

अतुल अग्निहोत्री ने वर्ष 1995 में हिंदी सिनेमा की मशहूर पूर्व स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की बेटी अलवीरा खान से विवाह कर लिया। अलवीरा खान सलमान खान,  अरबाज खान, सोहेल खान की बहन है। अतुल अग्निहोत्री के घर 12 जून 1998 को उनके बेटे अयान अग्निहोत्री  और 21 सितंबर 2000 को उनकी बेटी एलिज़ा अग्निहोत्री का जन्म हुआ।

Also Read  MTV Roadies: Real Heroes 2019 (Season 16) Winner is Here | Check Out Grand Finale Result
अतुल अग्निहोत्री के पिता का नामरोहित अग्निहोत्री
अतुल अग्निहोत्री की माता का नामज्ञात नहीं
अतुल अग्निहोत्री की पत्नी का नामअलवीरा खान अग्निहोत्री
अतुल अग्निहोत्री के बेटे का नामअयान अग्निहोत्र
अतुल अग्निहोत्री की बेटी का नामएलिजा अग्निहोत्री

अतुल अग्निहोत्री का बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण (Atul Agnihotri debut in Bollywood as an actor)

वैसे तो अतुल अग्निहोत्री वर्ष 1983 में बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म पसंद अपनी अपनी में बतौर बाल कलाकार कर चुके थे। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री उनकी कजन रति अग्निहोत्री तथा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती  थे। रति अग्निहोत्री से ही प्रेरणा पाते हुए अतुल अग्निहोत्री ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। उन्होंने वर्ष 1993 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सर  से बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण किया। इनकी यह पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार नसीरुद्दीन शाह,  पूजा भट्ट,  परेश रावल,  सोनी राजदान और गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकार थे। अतुल अग्निहोत्री को अपनी पहली फिल्म के बाद मुख्य पहचान आतिश वर्ष 1994,  क्रांतिवीर वर्ष 1994,  वीरगति वर्ष 1995,  यशवंत वर्ष 1997,  चाची 420 वर्ष 1997,  हम तुम्हारे हैं सनम वर्ष 2002,  सनम तेरी कसम वर्ष 2002  जैसी फिल्मों से प्राप्त हुई।

Also Read  Research Finds That An Average Child has Eaten 18 Years of Sugar by The Age of 10

 अतुल अग्निहोत्री  का बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण (Atul Agnihotri’s debut in Bollywood as a director)

अतुल अग्निहोत्री ने वर्ष 2004 में सलमान खान,  प्रीति जिंटा,  भूमिका चावला,  रिया सेन और हेलेन के साथ फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। यह फिल्म वर्ष 2000 में आई अमेरिकन फिल्म रिटर्न टू मी का रीमेक थी। इस फिल्म ने कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं की परंतु अतुल अग्निहोत्री के निर्देशन की सराहना अवश्य की गई। वर्ष 2008 में उन्होंने शर्मन जोशी,  सोहेल खान,  गुल पनाग,  ईशा कोपिकर,  अमृता अरोड़ा और शरद सक्सेना के साथ फिल्म हेलो का भी निर्देशन किया  परंतु यह फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतने में और असफल रही।

अतुल अग्निहोत्री का बतौर निर्माता बॉलीवुड में पदार्पण (Atul Agnihotri’s Bollywood debut as a producer)

अतुल अग्निहोत्री ने वर्ष 2008 में हेलो फिल्म से बॉलीवुड में बतौर निर्माता पदार्पण किया। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 165 मिलियन रुपए थी। इस फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया था। इस फिल्म के लेखक चेतन भगत थे। बतौर निर्माता इनकी दूसरे फिल्म वर्ष 2011 में आई बॉडीगार्ड थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड रुपए की जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री करीना कपूर थी। इस फिल्म में सलमान खान ने लवली बी सिंह  करीना कपूर के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था।

वर्ष 2014 में उनकी अगली फिल्म ओ तेरी  रिलीज हुई जिसमें मुख्य अभिनेता पुलकित सम्राट,  बिलाल अमरोही  थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घाटे के साथ मात्र 36  मिलियन रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2019 में अतुल अग्निहोत्री ने फिर से एक सुपरहिट फिल्म भारत बनाई। इस फिल्म के भी मुख्य अभिनेता सलमान खान  और अभिनेत्री कैटरीना कैफ थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 325 करोड रुपए थी। बतौर निर्माता अतुल अग्निहोत्री की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2021 में आई राधे :  यॉर मोस्ट वांटेड भाई थी परंतु यह फिल्म पिछली फिल्मों की तरह दर्शकों का मन जीतने में नाकामयाब रही और इस फिल्म की कुल कमाई  18.33  करोड रुपए थी।

अतुल अग्निहोत्री की कुल संपत्ति

4000  करोड़ रुपए के लगभग 

अतुल अग्निहोत्री की वैवाहिक तिथि

वर्ष 1995

अतुल अग्निहोत्री की पत्नी का नाम

अलवीरा खान अग्निहोत्री

अतुल अग्निहोत्री के शोक 

बाइक राइडिंग करना 

error: Content is protected !!