अशोक सराफ का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ashok Saraf)

Ashok Saraf
Contents hide

अशोक सराफ का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ashok Saraf)

अशोक सराफ ने अभिनय के क्षेत्र में मराठी नाटकों से पदार्पण किया था। उसके बाद उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। अशोक सराफ की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर हिंदी  सिनेमा से भी उनको फिल्मों के प्रस्ताव आने  लगे। वर्ष 1978 में रजत रक्षित द्वारा निर्देशित फिल्म दामाद से उन्होंने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। यह लगभग 52 हिंदी फिल्म,  177 मराठी फिल्म, 12 मराठी नाटक तथा लगभग 10 टेलीविजन धारावाहिकों में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं| अशोक सराफ को मुख्य पहचान करण-अर्जुन,  कोयला,  गुप्त: द हिडेन ट्रुथ, यस बॉस,  बंधन,  सिंघम जैसी फिल्मों से प्राप्त हुई।  धारावाहिकों में उनका जी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला धारावाहिक  हम पांच सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। अशोल सराफ को अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अब तक कईं पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है| 

Also Read  आशीष विद्यार्थी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Ashish Vidyarthi)

अशोक सराफ का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Ashok Saraf’s birthday and his family background)

अशोक सराफ का जन्म 4 जून 1947 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में हुआ। इनके बचपन का अधिकतर समय दक्षिण मुंबई के चिकलवाड़ी क्षेत्र में गुजरा। इनका नाम हिंदी सिनेमा के मशहूर दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार के नाम पर रखा गया था। इनके माता-पिता के विषय में कोई अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

अशोक सराफ की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Ashok Saraf)

अशोक सराफ की शैक्षणिक योग्यता के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने डीजीटी विद्यालय मुंबई से शिक्षा प्राप्त की है। उनकी  कॉलेज की शिक्षा के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है।

अशोक सराफ की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ashok Saraf)

वास्तविक नामअशोक सराफ
उपनाममामा
अशोक सराफ का जन्मदिन4 जून 1947
अशोक सराफ की आयु75 वर्ष
अशोक सराफ का जन्म स्थाननागपुर, सेंट्रल प्रोविंस,  ब्रिटिश भारत ( अब महाराष्ट्र)
अशोक सराफ का मूल निवास स्थानबेलगांव महाराष्ट्र भारत
अशोक सराफ की राष्ट्रीयताभारतीय
अशोक सराफ का धर्महिंदू
अशोक सराफ की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
अशोक सराफ के स्कूल का नामडीजीपी विद्यालय मुंबई
अशोक सराफ के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
अशोक सराफ का व्यवसायअभिनेता और कॉमेडियन
अशोक सराफ की आय 5  से  15  लाख   रुपए
अशोक सराफ की कुल संपत्ति40  करोड़  रुपए के लगभग
अशोक सराफ के वैवाहिक स्थितिविवाहित
अशोक सराफ की वैवाहिक तिथिवर्ष 1990 

अशोक सराफ की शारीरिक संरचना (Body Structure of Ashok Saraf)

अशोक सराफ की लंबाई5 फुट 10 इंच
अशोक सराफ का वजन80 किलोग्राम
अशोक सराफ का शारीरिक मापछाती 41 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
अशोक सराफ की आंखों का रंगकाला
अशोक सराफ के बालों का रंगकाला

 अशोक सराफ का परिवार (Ashok Saraf’s family)

अशोक सराफ के पिता का नामज्ञात नहीं
अशोक सराफ की माता का नामज्ञात नहीं
अशोक सराफ के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
अशोक सराफ की पत्नी का नामनिवेदिता जोशी  सराफ ( अभिनेत्री) 
  अशोक सराफ के बेटे का नामअनिकेत सराफ ( पेस्ट्री शैफ़)

अशोक सराफ का मराठी फिल्मों में पदार्पण (Ashok Saraf’s debut in Marathi films)

अशोक सराफ को फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 50 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। इनका मराठी फिल्म तथा नाटकों में बहुत अधिक योगदान है। यह अब तक लगभग 250 से अधिक मराठी  फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से 100 से अधिक कमर्शियली कामयाब फिल्में है।  अशोक सराफ  अधिकतर कॉमेडियन का किरदार निभाते हैं। अब तक कई मराठी फिल्म,  नाटकों मराठी टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। इन्होंने वर्ष 1969  में आई मराठी फिल्म जानकी से मराठी फिल्मों में पदार्पण किया था। इसके पश्चात उन्होंने कई मराठी सुपरहिट फिल्म जैसे कि दोन्ही घराचा पहुना , जवळ ये लाजु नको, तमाचा अमाचा जमाला, चिमनराओ गाणडेयाभाऊ, दीड शाहने, दुनिया कारी सलाम  आदि। अशोक सराफ ने अपनी पत्नी के साथ भी कई मराठी नाटकों और हिंदी धारावाहिकों में भी काम किया है। बाद में इन्होंने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई जिसका नाम अनिकेत टेलिफिल्म्स रखा। इस प्रोडक्शन कंपनी को इनकी पत्नी निवेदिता सराफ संभालती हैं।

Also Read  CBD Pre Roll for Young People

अशोक सराफ का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Ashok Saraf’s debut in Hindi cinema)

 अशोक सराफ ने वर्ष 1978 में रजत रक्षित  द्वारा निर्देशित  फिल्म दामाद से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अमोल पालेकर तथा अभिनेत्री रंजीता कौर थे। अगले वर्ष उन्होंने रजत रक्षित के साथ ही दूसरे फिल्म मेरी बीवी की शादी में भी  काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एडवोकेट वेंकट व्यास का किरदार निभाया था। वर्ष 1984 में उन्होंने हीरेन नाग द्वारा निर्देशित अबोध फिल्म में शंकर के दोस्त हनुमान का किरदार निभाया था। यह माधुरी दीक्षित की डेब्यू फिल्म  थी। वर्ष 1988 में अशोक सराफ ने टी प्रकाश राव द्वारा निर्देशित फिल्म  घर घर की कहानी में लल्लूराम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके सह कलाकार बलराज साहनी,  निरूपा रॉय,  ओम प्रकाश आदि थे। वर्ष 1994 तक रहा कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाते रहे परंतु फिर भी उनको कोई मुख्य पहचान नहीं मिल पाई। 

Also Read  Top 5 Institutes for NDA Coaching in India with Fees and Details

वर्ष 1995 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित तथा निर्मित एक्शन फेंटेसी ड्रामा फिल्म करण अर्जुन में इन्होंने मुंशी जी का किरदार निभाया। जिससे इनको बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली और इनकी यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके पश्चात उन्होंने कई अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि कोयला वर्ष 1997,  गुप्त: द हिडन ट्रुथ वर्ष 1997,  यस बॉस वर्ष 1997,  बंधन वर्ष 1998,  प्यार किया तो डरना क्या वर्ष 1998,  खूबसूरत वर्ष 1999,  जोरू का गुलाम वर्ष 2000,  जोड़ी नंबर 1 वर्ष 2001,  कुछ तुम कहो कुछ हम कहें वर्ष 2002,  सिंघम वर्ष 2011।

अशोक सराफ का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Ashok Saraf’s debut in television serials)

अशोक सराफ ने वर्ष 1999 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक प्रोफेसर प्यारेलाल से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में होने प्रोफेसर प्यारेलाल का मुख्य किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके सह कलाकार प्रिया तेंदुलकर,  शोमा आनंद,  राखी टंडन और विशाल सिंह  थे। इस धारावाहिक के बाद भी होने 3 धारावाहिक टन टना टन,  राजू राजा राजासाब  और चुटकी बजाके में भी काम किया परंतु इनसे अशोक सराफ को टेलिविजन इंडस्ट्री में कोई खास सफलता नहीं मिली। वर्ष 1995 में जब उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हम पांच में आनंद माथुर का केदार निभाया तो इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2005 में इसका दूसरा भाग भी प्रसारित किया गया।

अशोक सराफ की अवॉर्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Ashok Saraf)

 वर्ष 1977  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म राम राम गंगाराम

 महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुरस्कार फिल्म पांडू हवलदार

 स्क्रीन अवार्ड फिल्म सवाई हवलदार

 भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड  फिल्म माईका बिटुआ 

10  स्टेट गवर्नमेंट अवार्ड मराठी फिल्मों में योगदान के लिए

 सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन  महाराष्ट्राचा  फेवरेट कौन?

अशोक सराफ की आय 

 5  से  15  लाख   रुपए

अशोक सराफ की कुल संपत्ति

 40  करोड़  रुपए के लगभग

अशोक सराफ के पसंदीदा निर्देशक

 शांताराम बापू और राजाभाऊ परांजपे 

अशोक सराफ की गर्लफ्रेंड का नाम

 रंजना देशमुख ( एक्सीडेंट में मृत्यु)

error: Content is protected !!