राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Rajendranath Zutshi)

Rajendranath Zutshi biography

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। इन्हें मुख्य था बॉलीवुड इंडस्ट्री में तथा टेलीविजन इंडस्ट्री में इनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। इन्होंने वर्ष 1984 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म होली से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। यह अब तक लगभग 100  से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक था रस्टी  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। अब तक यह लगभग 5 धारावाहिकों में सफलतापूर्वक अपने अभिनय से दर्शकों को मनोरंजन कर चुके हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने ZEE5  पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज भ्रम में डॉ राव का किरदार भी निभाया है। 

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Rajendranath Zutshi’s birth and his family background.)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का जन्म 4 फरवरी 1961 को श्रीनगर जम्मू कश्मीर  के कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ। राज ज़ुत्शी दीनानाथ ज़ुत्शी  के पोते हैं। जो रेडियो और थिएटर आर्टिस्ट हुआ करते थे। वह वर्ष 1973 में आई फिल्म गरम हवा में  सलीम मिर्जा के भाई हलीम मिर्जा  की भूमिका निभा चुके हैं। इस फिल्म में सलीम मिर्जा का किरदार बलराज साहनी ने निभाया था। इनके पिता का नाम नरेंद्र नाथ ज़ुत्शी  तथा माता का नाम अनुराधा ज़ुत्शी  है।  इनका वास्तविक नाम तो  राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी ही है  परंतु यह राज ज़ुत्शी  के नाम से लोकप्रिय हैं।

Also Read  Jana Small Finance Bank Offers Special Rate 9.75% on Fixed Deposit for Senior Citizens, Celebrating Republic Day

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का विवाह (Marriage of Rajendranath Zutshi)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी ने मशहूर फिल्म मेकर  नासिर हुसैन की बेटी  नुजहत हुसैन  से विवाह किया था। इससे पहले भी नुसरत हुसैन शादी कर चुकी थी परंतु उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  से विवाह किया। राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  बॉलीवुड एक्टर  इमरान खान के  सौतेले पिता भी हैं। इमरान खान नौशाद हुसैन के पहले पति की संतान है। नौशाद हुसैन बॉलीवुड के फिल्म मेकर मंसूर खान की बहन तथा आमिर खान की कजन बहन है।  बाद में राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी और नुजहत हुसैन का भी डाइवोर्स हो गया था। 

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajendranath Zutshi)

वास्तविक नामराजेंद्रनाथ ज़ुत्शी 
उपनामराज ज़ुत्शी 
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का जन्मदिन4 फरवरी 1961
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  की आयु61 वर्ष
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का जन्म स्थानश्रीनगर जम्मू कश्मीर भारत
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का मूल निवास स्थानश्रीनगर जम्मू कश्मीर भारत
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की राष्ट्रीयताभारतीय
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का धर्महिंदू
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की जातीकश्मीरी पंडित
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी के स्कूल का नामज्ञात नहीं
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का व्यवसायअभिनेता
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की कुल संपत्ति16  करोड़  रुपए  के लगभग
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  की वैवाहिक स्थितितलाकशुदा

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  की शारीरिक संरचना (Body Composition of Rajendranath Zutshi)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की लंबाई5 फुट 4 इंच
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का वजन65 किलोग्राम
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  की आंखों का रंगहल्का भूरा
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  के बालों का रंगगहरा भूरा 

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी का परिवार (Rajendranath Zutshi’s family)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी के पिता का नाम नरेंद्रनाथ ज़ुत्शी 
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की माता का नामअनुराधा ज़ुत्शी 
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  के दादा का नामदीनानाथ ज़ुत्शी 
राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी की पत्नी का नामनुजहत हुसैन ( तलाक)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का बॉलीवुड में पदार्पण (Rajendranath Zutshi’s Bollywood debut)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी ने वर्ष  1984 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म होली  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्मों में  उनके किरदार का नाम भी राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  ही दिखाया गया है। वर्ष 1986 में इन्होंने एन चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म अंकुश में एक गे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार नाना पाटेकर, निशा सिंह,  महावीर शाह,  राबिया अमीन,  आदि थे। इस फिल्म के कुल लागत  13  लाख  रुपए थी जबकि इस इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 95 लाख रुपए हुई थी। राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी मुख्य पहचान वर्ष 1988 में मंसूर खान द्वारा निर्देशित तथा नासिर हुसैन द्वारा निर्मित और लिखित फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने श्याम  का किरदार निभाया था। 

Also Read  मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है?

वर्ष 1996 में उन्होंने गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म माचिस में जसवंत सिंह रंधावा उर्फ जस्सी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1997 में यह कमल  हासन  द्वारा निर्देशित निर्मित और लिखित फिल्म चाची 420 का भी हिस्सा  रहे  थे। इस फिल्म में इन्होंने डॉक्टर रोहित का किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में इन्होंने आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म लगान :  वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया में इस्माइल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से भी इनकी लोकप्रियता में बहुत बढ़ोतरी हुई। 

वर्ष 2002 में इन्होंने सुकुमार नायर द्वारा निर्देशित  शहीद भगत सिंह तथा स्वतंत्रता पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म शहीद-ए-आजम में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसी तरह उन्होंने अन्य हिट फिल्म जैसे कि लक्ष्य वर्ष 2004,  सोचा ना था वर्ष 2005,  क्या कूल है हम वर्ष 2005,  36 चाइना टाउन वर्ष 2006,  गांधी माय फादर वर्ष 2007,  स्लमडॉग मिलेनियर वर्ष 2008,  1920  वर्ष 2008,  लव आज कल वर्ष 2009,  क्या दिल्ली क्या लाहौर वर्ष 2014,  अब तक छप्पन 2 वर्ष 2015 आदि।

Also Read  अशोक सराफ का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Ashok Saraf)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी  का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Rajendranath Zutshi’s debut in television serials)

राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी बॉलीवुड इंडस्ट्री टेलीविजन इंडस्ट्री में समानांतर रूप से काम करते रहे। उन्होंने वर्ष 1995 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक था रस्टी से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1996 में उन्होंने जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक गृहलक्ष्मी का जिन्न  में राज ज़ुत्शी की ही भूमिका निभाई थी। इसी तरह वह अन्य धारावाहिकों जैसे कि डेड एंड ,  नजराना,  होम कंफर्ट,  का भी हिस्सा रहे। वर्ष 2019 में उन्होंने ZEE5  पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज भ्रम में डॉ राव  का किरदार भी निभाया था।

error: Content is protected !!