आशीष विद्यार्थी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Ashish Vidyarthi)

Ashish Vidyarthi biography
Contents hide

आशीष विद्यार्थी भारत में मुख्य था  हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं परंतु वह हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़,  मलयालम,  तेलुगू,  बंगाली,  तमिल,  ओड़िया,  मराठी और हॉलीवुड में  भी काम कर चुके हैं। आशीष विद्यार्थी वर्ष 1994 में द्रोहकाल फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण कर चुके थे परंतु उनको मुख्य पहचान वर्ष 1994 में विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 1942 ए लव स्टोरी से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने आशुतोष का किरदार निभाया था। वर्ष 1996 में सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म इस रात की सुबह  नहीं में भी  आशीष विद्यार्थी ने रमन भाई की भूमिका निभाई थी।  आशीष विद्यार्थी की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2022 में जयप्रद देसाई  द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म कौन प्रवीण तांबे? थी।आशीष विद्यार्थी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ टेलीविजन धारावाहिकों तथा वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। अभिनय के क्षेत्र में  इनके योगदान के लिए अब तक इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read  What Are The Advantages Of Buying Christmas Gift Hampers Through Online Platforms?

आशीष विद्यार्थी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Ashish Vidyarthi’s birthday and his family background)

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून 1962 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता मलयाली है जो कन्नूर से संबंध रखते हैं  जबकि इनकी माता राजस्थान के एक बंगाली परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता गोविंद विद्यार्थी संगीत नाटक अकैडमी में काम किया करते थे। जबकि इनकी माता रेबा विद्यार्थी कत्थक की अध्यापिका थी। आशीष विद्यार्थी के एक भाई भी है परंतु उनका नाम ज्ञात  नहीं है।

आशीष विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Ashish Vidyarthi)

आशीष विद्यार्थी ने शिव निकेतन स्कूल दिल्ली से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात को  उन्होंने हिंदू कॉलेज नई दिल्ली में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने इतिहास  विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आशीष विद्यार्थी का बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुझान था। इसलिए अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में अभिनय का कोर्स करने के लिए दाखिला के लिए। वर्ष 1990 तक वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तथा एक्ट वन थिएटर ग्रुप के साथ जुड़े रहे।

आशीष विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ashish Vidyarthi)

वास्तविक नामआशीष विद्यार्थी
आशीष विद्यार्थी का जन्मदिन19 जून 1962
आशीष विद्यार्थी की आयु60 वर्ष
आशीष विद्यार्थी का जन्म स्थानदिल्ली भारत
आशीष विद्यार्थी का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
आशीष विद्यार्थी के घर का पताजलसा,  बी/2  कपोल हाउसिंग सोसायटी,वी एल मेहता रोड, जूहू  मुंबई महाराष्ट्र
आशीष विद्यार्थी की राष्ट्रीयताभारतीय
आशीष विद्यार्थी का धर्महिंदू
आशीष विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यताइतिहास में स्नातक
 अभिनय के क्षेत्र में कोर्स
आशीष विद्यार्थी के स्कूल का नामशिव निकेतन स्कूल दिल्ली
 भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय नई दिल्ली
आशीष विद्यार्थी के कॉलेज का नामहिंदू कॉलेज नई दिल्ली
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली
आशीष विद्यार्थी का व्यवसायअभिनेता
आशीष विद्यार्थी की प्रति फिल्म आय 40  से   60  लाख रुपए के लगभग
आशीष विद्यार्थी की कुल संपत्ति 79  करोड़  रुपए के लगभग
आशीष विद्यार्थी की वैवाहिक स्थितिविवाहित

आशीष विद्यार्थी की शारीरिक संरचना (Body Structure of Ashish Vidyarthi)

आशीष विद्यार्थी की लंबाई5 फुट 8 इंच
आशीष विद्यार्थी का वजन80 किलोग्राम
आशीष विद्यार्थी का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
आशीष विद्यार्थी की आंखों का रंगगहरा भूरा
आशीष विद्यार्थी के बालों का रंगकाला

 आशीष विद्यार्थी का परिवार (Ashish Vidyarthi’s family)

आशीष विद्यार्थी के पिता का नामगोविंद विद्यार्थी ( थिएटर आर्टिस्ट)
आशीष विद्यार्थी की माता का नामरेबा  विद्यार्थी ( कथक की अध्यापिका)
आशीष विद्यार्थी के बड़े भाई का नामज्ञात नहीं
आशीष विद्यार्थी की पत्नी का नामरजोशी बरुआ (अभिनेत्री)
आशीष विद्यार्थी के बेटे का नामअर्थ  विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी का हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Ashish Vidyarthi’s debut in Hindi cinema)

आशीष विद्यार्थी ने  वर्ष 1994 में गोविंद निहलानी द्वारा निर्मित तथा निर्देशित फिल्म द्रोहकाल से  बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक कमांडर भद्र की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ सह कलाकार ओम पुरी,  नसीरुद्दीन शाह,  मीता वशिष्ठ,  अमरीश पुरी,  मिलिंद गुनाजी तथा मनोज वाजपेई ने काम किया था। इसी वर्ष उन्होंने केतन मेहता द्वारा निर्देशित सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित  बायोग्राफिकल फिल्म सरदार में  वीपी मैनन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। आशीष विद्यार्थी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य पहचान जीत वर्ष 1996, जिद्दी वर्ष 1997,  मेजर साहब वर्ष 1998,  सोल्जर वर्ष 1998,  हसीना मान जाएगी वर्ष 1999,  वास्तव : द रियलिटी  वर्ष 1999,  बादल वर्ष 2000,  बिच्छू वर्ष 2,000,  कहो ना प्यार है वर्ष 2000,  जोड़ी नंबर 1 वर्ष 2001,  क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता वर्ष 2001, बर्फी वर्ष 2012 आदि फिल्मों से प्राप्त हुई थी।

Also Read  चंद्रचूर सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Chandrachur Singh)

आशीष विद्यार्थी का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण (Ashish Vidyarthi’s debut in South Indian films)

आशीष विद्यार्थी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर उनको दक्षिण भारतीय फिल्मों से भी प्रस्ताव आने  लगे। उन्होंने भी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करने का निर्णय कर लिया। वर्ष 1998 में आशीष विद्यार्थी ने पापी ना प्रणम तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने एक हत्यारे की भूमिका निभाई थी। यह वर्ष 1995 में आई एक  अमरीकन फिल्म  निक ऑफ टाइम  का रीमेक थी। वर्ष 1999 में उन्होंने ओम प्रकाश राव द्वारा निर्देशित एके-47 कन्नड़ फिल्मों में दाऊद की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। वर्ष 2000 में उन्होंने एक बंगाली फिल्म शेष ठिकाना में  सौम्या भ्राता  का किरदार निभाया था। आशीष विद्यार्थी अब तक 100 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Also Read  Top 5 Institutes for NDA Coaching in India with Fees and Details

आशीष विद्यार्थी का टेलीविजन धारावाहिक तथा वेब सीरीज में पदार्पण (Ashish Vidyarthi’s debut in television serials and web series)

वर्ष 1990 में इन्होंने ट्रक धिना धिन धारावाहिक में मामा के किरदार से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। इसके पश्चात वर्ष 1995 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक दास्तान में भी इन्होंने लंकेश की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2019 में इन्होंने ऑल्ट बालाजी और ZEE5  पर प्रसारित के जाने वाली वेब सीरीज एम ओ एम –  मिशन ओवर मार्स में के मुरलीधरण का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज में उनके सह कलाकार साक्षी तंवर,  मोना सिंह,  निधि सिंह,  पलोमी घोष,  मोहन जोशी,  चितरंजन त्रिपाठी,  अंकुर राठी  आदि थे।इस वेब सीरीज की सफलता के पश्चात उन्होंने 2020 में रोहन सिप्पी  और अर्जुन मुखर्जी द्वारा निर्देशित हॉटस्टार पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस :  बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स में दीपेन प्रभु एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज में उनके सह कलाकार पंकज त्रिपाठी,  जिशु सेनगुप्ता,  दीप्ति नवल,  कीर्ति कुल्हारी,  मीता वशिष्ठ,  अयाज खान,  शिल्पा शुक्ला आदि थी। आशीष विद्यार्थी अब तक लगभग 6  वेब सीरीज और 4  धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

आशीष विद्यार्थी के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Ashish Vidyarthi)

 वर्ष 1995 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता नेशनल फिल्म अवार्ड फिल्म द्रोहकाल

 वर्ष 1996 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हिंदी बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड फिल्म इस रात की सुबह नहीं

वर्ष 1997 सर्वश्रेष्ठ विलन स्टार स्क्रीन अवार्ड फिल्म इस रात की सुबह नहीं

वर्ष 2005 सर्वश्रेष्ठ विलन फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फिल्म तेलुगू अथनोक्काड़े 

वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ कैरेक्टर अभिनेता नंदी अवॉर्ड्स  फिल्म मीनगुरुलु 

आशीष विद्यार्थी की आगामी फिल्म (Ashish Vidyarthi upcoming movie)

 खुफिया – Khufiya

 निंदरू कोलवान – Nindru Kolvaan

अधो अंधा – Adho Andha

मुक्कांति – Mukkanti

सुबद्रा – Subadra

गुड बाय – Goodbye 

आशीष विद्यार्थी की प्रति फिल्म आय 

 40  से   60  लाख रुपए के लगभग

 आशीष विद्यार्थी की कुल संपत्ति 

79  करोड़  रुपए के लगभग

आशीष विद्यार्थी के शोक 

घूमना फिरना 

आशीष विद्यार्थी की पत्नी का नाम

रजोशी  बरुआ ( अभिनेत्री) 

आशीष विद्यार्थी के पसंदीदा गीत

आ चल के तुझे,  अजीब दास्तां है यह,  बाबूजी धीरे चलना

आशीष विद्यार्थी का पसंदीदा खाना

मटन,  चिकन,  मछली 

error: Content is protected !!