सुशांत सिंह राजपूत का संक्षिप्त जीवन परिचय | (Brief Biography of Sushant Singh Rajput)

Sushant Singh Rajput Biography
Contents hide

सुशांत सिंह राजपूत को मुख्यत: बॉलीवुड में उनके उत्कृष्ट अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है| सुशांत सिंह राजपूत ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया| उन्होंने श्यामक डावर की डांस क्लासेस और बेर्री जॉन की एक्टिंग क्लासेज भी ली| धूम 2 फ़िल्म के गीत धूम अगेन में उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था| उन्होंने 2006 के कॉमवेल्थ गेम्स में भी परफॉर्म किया | सुशांत सिंह राजपूत को मुख्य पहचान वर्ष 2016 में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फ़िल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से प्राप्त हुई थी| इसके पश्चात वह और भी कई सुपरहिट फिल्मों का मुख्य के उदाहरण रहे। सुशांत सिंह राजपूत टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपनी अलग पहचान आते हैं। सुशांत सिंह राजपूत तथा धारावाहिक अभिनेत्री अंकिता लोखंडे  का रिलेशनशिप बहुत सुर्खियों में रहा। पवित्र रिश्ता धारावाहिक में दोनों की ही जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।14 जून 2020 को उन्हें बांद्रा मुंबई में स्थित अपने फ्लैट के छत के पंखे के साथ लटका हुआ  मृत पाया गया। पोस्टमार्टम कहने पर पता चला कि वह बेहद चिंता और बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार थे।

Also Read  Are Video Games Bad For Us?

सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Sushant Singh Rajput birthday and his family background)

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना बिहार में हुआ। इनके पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह है। इनके पिता बिहार स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन पटना में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्य करते हुए रिटायर हुए। यह कुल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बचपन में इनका उपनाम गुलशन हुआ करता था। इनके 4 बहनों में से एक बहन मीतू सिंह  स्टेट लेवल की क्रिकेटर है।

सुशांत सिंह राजपूत की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Sushant Singh Rajput)

सुशांत सिंह राजपूत की स्कूली शिक्षा सेंट करेंस हाई स्कूल पटना से हुई। कुछ सालों पश्चात इनका पूरा परिवार दिल्ली में आकर बस गया,  वर्ष 2002 में इनकी माता का देहांत भी हो गया था। उसके पश्चात इन्होंने अपनी आगे की स्कूली शिक्षा कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से पूरी की। सुशांत सिंह राजपूत नेशनल ओलंपियाड फिजिक्स  के विजेता भी रह चुके हैं। अपने शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया था जहां से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की परंतु उसे बीच में ही छोड़ दिया। एक इंटरव्यू के दौरान सचिन राजपूत ने बताया था कि इंजीनियरिंग में  कभी उनका इंटरेस्ट नहीं रहा था। प्रारंभ में वह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे साथ ही साथ उनका रुझान एयरफोर्स पायलट बनने का भी था। उन्हें बचपन से ही फिल्में देखने का शौक था और शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता थे,  इसी वजह से उनका बॉलीवुड की तरफ भी कुछ रुझान था।

सुशांत सिंह राजपूत के व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Sushant Singh Rajput)

वास्तविक नाम सुशांत सिंह राजपूत
 उपनामगुलशन
 सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी 1986
 सुशांत सिंह राजपूत की आयु 34 वर्ष
 सुशांत सिंह राजपूत का जन्म स्थान पटना बिहार  भारत
 सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु तिथि 14 जून 2020
 सुशांत सिंह राजपूत का मृत्यु स्थान हिल रोड में स्थित उनका फ्लैट,  बांद्रा मुंबई
 सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण खुदकुशी (अत्यधिक तनाव और बाइपोलर डिसऑर्डर)
सुशांत सिंह राजपूत का मूल निवास स्थान पटना बिहार भारत
 सुशांत सिंह राजपूत के राष्ट्रीयता भारतीय
 सुशांत सिंह राजपूत  का धर्म हिंदू
 सुशांत सिंह राजपूत  की जाती राजपूत
 सुशांत सिंह राजपूत की शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक ( कॉलेज ड्रॉपआउट) 
सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल का नाम सेंट करेंस हाई स्कूल पटना    कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल दिल्ली
 सुशांत सिंह राजपूत के कॉलेज का नाम  दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ( अब  दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी)
 सुशांत सिंह राजपूत का व्यवसाय अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत की मासिक आय 75  लाख  रुपए
 सुशांत सिंह राजपूत के प्रति फिल्म आय 9  करोड़  रुपए
 सुशांत सिंह राजपूत की कुल संपत्ति 59  करोड़  रुपए
 सुशांत सिंह राजपूत की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

सुशांत सिंह राजपूत की शारीरिक संरचना (Body structure of Sushant Singh Rajput)

सुशांत सिंह राजपूत की लंबाई 6 फीट
 सुशांत सिंह राजपूत का वजन 70 किलोग्राम
 सुशांत सिंह राजपूत का शारीरिक माप छाती 41 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
 सुशांत सिंह राजपूत की आंखों का रंग गहरा भूरा
 सुशांत सिंह राजपूत के बालों का रंग कान्हा

 सुशांत सिंह राजपूत का परिवार (Sushant Singh Rajput family)

सुशांत सिंह राजपूत के पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की माता का नाम उषा सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की बहनों का नाम ( चार बहने)मीतू सिंह,  नीतू सिंह,  प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह  कीर्ति

सुशांत सिंह राजपूत का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Sushant Singh Rajput debut in television serials)

सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2008 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक किस देश में है मेरा दिल में प्रीत जुनेजा के किरदार से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2009 में उन्होंने एकता कपूर द्वारा निर्देशित  ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख का मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म में उनकी सह अभिनेत्री अंकिता लोखंडे थी। दर्शकों द्वारा इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस धारावाहिक से सुशांत सिंह राजपूत को टेलीविजन धारावाहिकों की दुनिया में एक नई  और मुख्य पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में स्टार वन पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो जरा नच के दिखा में भी बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया और इसी साल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक झलक दिखला जा में भी भाग लिया जिसने भाव विजय रहे।

Also Read  Top 5 Bonsai Plants To Keep You Healthy, Engaged & Mindful in New Era of Work from Home

सुशांत सिंह राजपूत का बॉलीवुड में पदार्पण (Sushant Singh Rajput’s Bollywood debut)

टेलीविजन की दुनिया में बढ़ रही लोकप्रियता के पश्चात इनको बॉलीवुड से भी फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे   जिसके फलस्वरूप वर्ष 2013 में अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित फिल्म काई पो चे से इन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने ईशान भट्ट का किरदार निभाया था। इसी वर्ष  इनकी मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस भी आई और इस फिल्म में भी इनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। इस फिल्म में उनकी सह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर। वर्ष 2014 में  सुशांत सिंह राजपूत आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके का भी हिस्सा रहे। जिसमें इन्होंने सरफराज युसूफ का किरदार निभाया था।

Also Read  India-First Smartphones to be Launched to Counter Chinese Rivals - Samsung

वर्ष 2016 में आई नीरज पांडे द्वारा निर्देशित भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म  एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, वह फिल्म थी  जिससे सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर मुख्य अभिनेता एक नई पहचान मिली और वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए। इस फिल्म की सफलता के पश्चात  विश्व भर में उनके फैन फॉलोइंग बढ़ गई। इसके पश्चात उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट  फिल्में  जैसे कि राब्ता  वर्ष 2017,  वेलकम टू न्यूयॉर्क वर्ष 2018,  केदारनाथ वर्ष  2018,  सोन चिड़िया वर्ष 2019, छिछोरे  वर्ष 2019,  ड्राइव वर्ष 2019 तथा उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा आदि। उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा को उनकी मृत्यु के पश्चात रिलीज किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Sushant Singh Rajput)

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ  लोकप्रिय अभिनेता  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड  धारावाहिक पवित्र रिश्ता

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन  अभिनेता बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड धारावाहिक पवित्र रिश्ता

वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ मेल डाबी प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड फिल्म काई पो चे

वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू स्क्रीन अवार्ड फिल्म काई पो चे

वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स स्क्रीन अवॉर्ड्स फिल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

वर्ष 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबॉर्न फिल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का कारण (Cause of death of Sushant Singh Rajput)

सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020  के दिन  बांद्रा में स्थित उनके फ्लैट में जब पंखे से लटका पाया गया तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को की गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उनका पोस्टमार्टम करवाया और उसमें यह पाया गया कि सुशांत सिंह राजपूत अत्यधिक तनाव और बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी से ग्रसित थे। 3 अक्टूबर 2020 को डॉक्टर सुधीर गुप्ता ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस नई दिल्ली ने यह घोषणा की सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पूर्ण रूप से एक आत्महत्या की घटना है  इसे किसी भी तरह से मर्डर के रूप में ना लिया जाए। परंतु काफी समय तक सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को लेकर खबरें आती रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन,  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो,  एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जैसी संस्थाएं इनकी मृत्यु ढूंढने में लगी रही।

सुशांत सिंह राजपूत की मासिक आय

75  लाख  रुपए

सुशांत सिंह राजपूत के प्रति फिल्म आय 

9 करोड़  रुपए

सुशांत सिंह राजपूत की कुल संपत्ति

59  करोड़  रुपए

सुशांत सिंह राजपूत के पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान,  जेम्स दीन,  रयान गोस्लिंग,  डैनियल  डे लेविस 

 सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा अभिनेत्री 

 ईशा शेरवानी,  तब्बू,  जेनिफर लॉरेंस

 सुशांत सिंह राजपूत का पसंदीदा स्थान

 नॉर्वे,  न्यू जीलैंड

सुशांत सिंह राजपूत का पसंदीदा रंग

काला

सुशांत सिंह राजपूत का पसंदीदा खेल

क्रिकेट,  फुटबॉल,  टेनिस

error: Content is protected !!