यतिन कार्येकर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Yatin Karyekar)

Yatin Karyekar biography

यतिन कार्येकर को मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। इन्होंने वर्ष 1983 में  साईं परांजपे  द्वारा निर्देशित फिल्म कथा  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात वर्ष 1988 में मंसूर खान द्वारा निर्देशित फिल्म कयामत से कयामत तक का भी यह हिस्सा रहे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2003 में राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से प्राप्त हुई। जिसमें इन्होंने आनंद बनर्जी हॉस्पिटल के एक मरीज का किरदार निभाया था। वर्ष 1993 में इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ब्योमकेश बक्शी से टेलीविजन  धारावाहिकों में पदार्पण किया था।  वर्ष 1994 में यह शांति :  एक औरत की कहानी का भी हिस्सा रहे। जिसमें इन्होंने कामेश महादेवन की भूमिका निभाई थी। इसके पश्चात वह कई सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि मेहंदी तेरे नाम की,  देश में निकला होगा चांद,  कसौटी जिंदगी की,  आती रहेंगी बहारें,  पंचम,  घर की लक्ष्मी बेटियां  तथा सरस्वतीचंद्र आदि का भी हिस्सा रहे।

Also Read  www.1filmywap4.in

यतिन कार्येकर का जन्म और उनकी शैक्षणिक योग्यता (Birth of Yatin Karyekar and his Educational Qualification)

यतिन कार्येकर  का जन्म 1 जुलाई 1966 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। यतिन कार्येकर की पारिवारिक पृष्ठभूमि  तथा उनके परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। यतिन कार्येकर ने किंग जॉर्ज स्कूल दादर मुंबई महाराष्ट्र से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने डीजी रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स मुंबई महाराष्ट्र में दाखिला ले लिया। यहां से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने कीर्ति एम डुनगर्सी कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र से भी शिक्षा प्राप्त की।

यतिन कार्येकर  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Yatin Karyekar)

वास्तविक नामयतिन कर्येकर
लोकप्रिय किरदार आनंद बनर्जी हॉस्पिटल के एक मरीज – फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस
यतिन कार्येकर  का जन्मदिन1 जुलाई 1966
यतिन कार्येकर  की आयु56 वर्ष
यतिन कार्येकर  का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
यतिन कार्येकर  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
यतिन कार्येकर  का धर्महिंदू
यतिन कार्येकर  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
यतिन कार्येकर  के स्कूल का नामकिंग जॉर्ज स्कूल दादर मुंबई महाराष्ट्र
यतिन कार्येकर  के कॉलेज का नामडीजी रूपारेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कमर्स मुंबई
 कीर्ति एम डुनगर्सी कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र
यतिन कार्येकर  का व्यवसायअभिनेता
यतिन कार्येकर की आमदनी 5  से  15  लाख रुपए के लगभग
यतिन कार्येकर की कुल संपत्ति2  करोड़  रुपए के लगभग
यतिन कार्येकर  की वैवाहिक स्थितिडाईवोर्सी 
यतिन कार्येकर की डेब्यू फिल्मकथा वर्ष 1983
यतिन कार्येकर का डेब्यू टेलीविजन धारावाहिकब्योमकेश बक्शी  वर्ष 1993

यतिन कार्येकर  की शारीरिक संरचना (Yatin Karyekar’s body composition)

यतिन कार्येकर की लंबाई5 फुट 8 इंच
यतिन कार्येकर  का वजन70 किलोग्राम
यतिन कार्येकर का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
यतिन कार्येकर  की आंखों का रंगभूरा
यतिन कार्येकर के बालों का रंगगंजापन

यतिन कार्येकर का परिवार (Yatin Karyekar’s family)

यतिन कार्येकर के पिता का नामज्ञात नहीं
यतिन कार्येकर  की माता का नामज्ञात नहीं
यतिन कार्येकर  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
यतिन कार्येकर  की पत्नी का नामइरावती हर्षे
यतिन कार्येकर के बच्चों का नामज्ञात नहीं 

यतिन कार्येकर का बॉलीवुड में पदार्पण (Yatin Karyekar’s Bollywood Debut)

यतिन कार्येकर  ने वर्ष 1983 में साईं परांजपे द्वारा निर्देशित  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कथा से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता  तथा अभिनेत्री फारुख शेख,  नसीरुद्दीन शाह और दीप्ति नवल थी। वर्ष 1988 में मंसूर खान द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म कयामत से कयामत तक में इन्होंने बाबा के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1998 में सरकारनामा तथा हनुमान,  वर्ष 2000 में हे राम  फिल्म में भी काम किया परंतु अब तक उन्हें  बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई मुख्य पहचान नहीं मिल पाई थी। वर्ष 2003 में जब उन्होंने राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में आनंद बनर्जी की भूमिका निभाई तो इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और इसी फिल्म से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान प्राप्त हुई।

Also Read  khatrimaza org gujarati movies

वर्ष 2004 में इन्होंने एक तमिल फिल्म वसूल राजा एमबीबीएस में भी काम किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता  कमल हासन  थे। वर्ष 2005 में इन्होंने नागेश कुकुनूर  द्वारा निर्देशित  कमिंग आफ एज स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इकबाल में इन्होंने अनवर का किरदार निभाया था,  जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके पश्चात यह कई हिट फिल्मों  जैसे कि कलयुग वर्ष 2005,  कार्तिक कॉलिंग कार्तिक वर्ष 2010,  मोनिका वर्ष 2011, लव यू मिस्टर कलाकार वर्ष 2011,  रक्तबीज वर्ष 2012,  बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015,  रॉकी वर्ष 2017,  पीएम नरेंद्र मोदी वर्ष 2019  आदि।

यतिन कार्येकर  का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Yatin Karyekar’s debut in television serials)

यतिन कार्येकर ने  हिंदी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी समानांतर रूप से काम किया। वर्ष 1993 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी में मन्मथ  रुद्र  के किरदार से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इसके पश्चात वर्ष 1994 से वर्ष 1998 तक दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शांति में इन्होंने कामेश महादेवन का किरदार निभाया था ,जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके पश्चात भी इन्होंने कई धारावाहिकों में अभिनय किया परंतु कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। वर्ष 2000 में इन्होंने जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मेहंदी तेरे नाम की में राहुल के पिता का जब किरदार निभाया तो इससे इनको टेलीविजन धारावाहिकों में एक मुख्य पहचान मिली। 

Also Read  jurassic world fallen kingdom download 480p

इसके पश्चात वह कई सुपरहिट टेलीविजन धारावाहिक जैसे कि देश में निकला होगा चांद  वर्ष 2001,  कसौटी जिंदगी की वर्ष 2001,  आती रहेंगी बहारें वर्ष 2002,  साराभाई वर्सेस साराभाई वर्ष 2004,  पंचम वर्ष 2004, कैसा यह प्यार है वर्ष 2005,  रिश्तो की डोर वर्ष 2006,  घर की लक्ष्मी बेटियां वर्ष 2006,  भाभी वर्ष 2007,   मात पिता के चरणों में स्वर्ग वर्ष 2009,  सरस्वतीचंद्र वर्ष 2013 आदि

यतिन कार्येकर का वेब सीरीज में पदार्पण (Yatin Karyekar’s web series debut)

वर्ष 2018 में यतिन कार्येकर  ने सोनी लाइव चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  मराठी  वेब सीरीज  फुल टाइट  में आदि के पिता की भूमिका निभा कर वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस वेब सीरीज की सफलता के पश्चात उन्होंने ZEE5  पर प्रसारित की जाने वाली मराठी तथा हिंदी वेब सीरीज वीरगति में अब्बू का किरदार निभाया है। अब तक इन्होंने केवल दो ही वेब सीरीज में काम किया है।

यतिन कार्येकर का पसंदीदा खाना

घर का बना हुआ खाना

यतिन कार्येकर  का पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान और शक्ति कपूर

यतिन कार्येकर की पसंदीदा अभिनेत्री

काजोल

यतिन कार्येकर  की पसंदीदा फिल्में

परदेस और ताल

यतिन कार्येकर का पसंदीदा रंग

फिरोजी  और ग्रे 

यतिन कार्येकर के शोक 

फ़िल्में देखना

error: Content is protected !!