ग्रेसी सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Gracy Singh)

biography of Gracy Singh
Contents hide

ग्रेसी सिंह को मुख्यतः बॉलीवुड तथा टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। ग्रेसी सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2001 में आई आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित फिल्म लगान :  वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया तथा वर्ष 2003 में आई राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से प्राप्त हुई थी। इन फिल्मों में उन्होंने क्रमश गौरी और  डॉ सुमन अस्थाना (चिंकी) की भूमिका निभाई थी। ग्रेसी सिंह ने वर्ष 1999 में हु तू तू फिल्म से बॉलीवुड और वर्ष 1997 में  जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अमानत  से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक वह लगभग 36 फिल्मों और   4 टेलिविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। ग्रेसी सिंह को अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

ग्रेसी सिंह का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Gracy Singh’s birth and family background)

ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में रहने वाले एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्ण सिंह तथा माता का नाम स्वर्गीय  हरजिंदर कौर है। इनका एक भाई तथा एक बहन भी है जिनका नाम रूबल सिंह तथा लीजा सिंह है। ग्रेसी सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।  वर्ष 2013 में  इन्होंने ब्रह्मा कुमारीज वर्ल्ड स्प्रिचुअल यूनिवर्सिटी  को ज्वाइन किया। ग्रेसी सिंह कई वर्षों तक ब्रह्मा कुमारीज के साथ जुड़ी रही। यह एक धार्मिक संस्था है जो उन्हें ब्रह्मा कुमारीज के सभी नियमों को पूर्ण रूप से अपने जीवन में उतारने की सलाह देती है। ग्रेसी सिंह इस संस्था की सक्रिय सदस्य  थी।  अपने दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि “ ब्रह्माकुमारीज के साथ जोड़ने के पश्चात  इन्हें असीम  सुरक्षा,  शांति,  प्रसन्नता, समझ,  स्वीकृति और समझ का अनुभव हुआ।

Also Read  Advantages of Reusable K Cups: A Revolutionary Solution for Coffee Lovers

ग्रेसी सिंह की शैक्षणिक योग्यता। (Gracy Singh’s educational qualification.)

ग्रेसी सिंह ने मानव स्थली स्कूल  दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इनके कॉलेज के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती है परंतु इतना ज्ञात है कि इन्होंने आर्ट्स में  स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

ग्रेसी सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Gracy Singh)

वास्तविक नामग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह का जन्म20 जुलाई 1980
ग्रेसी सिंह की आयु 42 वर्ष 
ग्रेसी सिंह का जन्म स्थानदिल्ली भारत
ग्रेसी सिंह का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
ग्रेसी सिंह की राष्ट्रीयताभारतीय
ग्रेसी सिंह का धर्मसिख 
ग्रेसी सिंह की शैक्षणिक योग्यताआर्ट्स में  स्नातक
ग्रेसी सिंह के स्कूल का नाममानव स्थली स्कूल दिल्ली
ग्रेसी सिंह के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
ग्रेसी सिंह का व्यवसायअभिनेत्री
ग्रेसी सिंह की प्रति एपिसोड आय50  हजार  रुपए 
ग्रेसी सिंह की मासिक आय 10  लाख  रुपए 
ग्रेसी सिंह की कुल संपत्ति80 करोड़  रुपए के लगभग 
ग्रेसी सिंह की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

ग्रेसी सिंह की शारीरिक संरचना (Body structure of Gracy Singh)

ग्रेसी सिंह की लंबाई5 फुट 3 इंच
ग्रेसी सिंह का वजन55 किलोग्राम
ग्रेसी सिंह का फिगर  वह शारीरिक संरचनाअप्पर 34 इंच , कमर 28 इंच, लोअर 35 इंच 
ग्रेसी सिंह की आँखों का रंग गहरा भूरा 
ग्रेसी सिंह के बालों का रंग काला 

ग्रेसी सिंह का परिवार (Gracy Singh’s family)

ग्रेसी सिंह के पिता का नामस्वर्ण सिंह
ग्रेसी सिंह की माता का नामस्वर्गीय वरजिंदर कौर
ग्रेसी सिंह के भाई का नामरूबल सिंह
ग्रेसी सिंह की बहन का नामलीज़ा सिंह

ग्रेसी सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण (Gracy Singh’s Bollywood debut)

ग्रेसी सिंह ने वर्ष 1999 में गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म हु तू तू  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने शांति का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उनकी दूसरी  सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं भी रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने माया की भूमिका निभाई थी। इन दोनों ही फिल्मों में ग्रेसी सिंह के अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। फलस्वरूप ग्रेसी सिंह को वर्ष 2001 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म लगान : वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने गौरी का मुख्य किरदार निभाया था और मुख्य अभिनेता भुवन का किरदार आमिर खान ने निभाया था। इन दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की लागत  25 करोड़  रुपए  थी और बॉक्स ऑफिस पर इसके कुल कमाई 65.97  करोड़  रुपए हुई थी। 

Also Read  30% Of Americans Lose Their Sleep- Check Out Tips To Get Good Sleep

इस फिल्म की सफलता ने ग्रेसी सिंह को बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2003 में उन्हें राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित तथा विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित कॉमेडी ड्रामा फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी बतौर मुख्य अभिनेत्री काम करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने डॉ सुमन अस्थाना उर्फ चिंकी  का किरदार निभाया था। इन्हीं दोनों फिल्मों से ग्रेसी सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। वर्ष 2003 में इनकी दो और फिल्में गंगाजल और अरमान भी रिलीज हुई थी।

इसके पश्चात उन्होंने कई फिल्मों में काम किया परंतु इतनी अधिक लोकप्रियता प्राप्त नहीं हुई जैसे कि मुस्कान वर्ष 2004,  यही है जिंदगी वर्ष 2005,  चंचल वर्ष 2007,  देशद्रोही वर्ष 2008, मिलता है चांस बाय चांस  वर्ष 201,  डेंजरस इश्क वर्ष 2012,  जनता वर्सेस जनार्दन :  बेचारा आम आदमी वर्ष 2013।

Also Read  Disney Hub- Login | History | Disney Employee Hub | Password Recovery

ग्रेसी सिंह ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी,  तेलुगू,  मलयालम,  कन्नड़,  मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।

ग्रेसी सिंह का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Gracy Singh’s debut in television serials)

ग्रेसी सिंह ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से ही की थी। इन्होंने वर्ष 1997 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अमानत में अमृता का किरदार निभाकर टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। टेलीविजन धारावाहिकों में ग्रेसी सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2015 में &TV  पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक संतोषी मां से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में इन्होंने संतोषी मां/ साध्वी मां  की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2020 में संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं  धारावाहिक में भी इन्होंने संतोषी मां का ही किरदार निभाया था।

ग्रेसी सिंह के अवॉर्ड्स और सम्मान (Gracy Singh’s Awards and Honors)

वर्ष 2002  स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर  फीमेल  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म लगान  

वर्ष 2002 मोस्ट प्रोमाइजिंग न्यू कमर स्क्रीन अवार्ड  फिल्म लगान

वर्ष 2002  सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू ज़ी सिने अवॉर्ड्स फिल्म लगान

वर्ष 2019  ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड  भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए

ग्रेसी सिंह की प्रति एपिसोड आय

50  हजार  रुपए 

ग्रेसी सिंह की मासिक आय 

10  लाख  रुपए 

ग्रेसी सिंह की कुल संपत्ति

80 करोड़  रुपए के लगभग 

ग्रेसी सिंह की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

ग्रेसी सिंह के शोक 

गायकी और नृत्य 

ग्रेसी सिंह का पसंदीदा स्थान

गोवा,  दुबई और न्यूयॉर्क

ग्रेसी सिंह की पसंदीदा अभिनेत्री

श्रीदेवी

ग्रेसी सिंह की पसंदीदा पुस्तक

कन्वरसेशन विद गॉड बाय नील डोनाल्ड वाल्स

error: Content is protected !!