कुरूष देबू का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Kurush Deboo)

Kurush Deboo biography

कुरूष देबू को बॉलीवुड इंडस्ट्री तथा टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 1989 में पेर्सी  एक गुजराती फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था और वर्ष 1993 में पंकज पराशर द्वारा निर्देशित फिल्म आसमान से गिरा से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। कुरूष देबू ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ गुजराती,  अंग्रेजी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। कुल मिलाकर इन्होंने लगभग 50 फिल्मों में सफलतापूर्वक अभिनय किया। वर्ष 1990 में इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चाणक्य  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। अब तक यह लगभग 22 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2018 में इन्होंने ZEE5 पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज अक़ूरी से  वेब सीरीज इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। अब तक की है लगभग 4:00 वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। कुरूष देबू को अपने जीवन में सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से प्राप्त हुई थी।

Also Read  meri pyari bindu movie downloadhub in

कुरूष देबू का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Kurush Deboo’s birth and his family background.)

कुरूष देबू का जन्म 12 सितंबर 1963 को मुंबई महाराष्ट्र में रहने वाले एक पारसी परिवार में हुआ था परंतु  इनके बचपन का अधिकतर समय गुजरात के नवसारी क्षेत्र में हुआ। इनके पिता का नाम होमी एस देबू है। इनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है। 

कुरूष देबू की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Kurush Deboo)

 कुरूष देबू ने नवसारी में रहते हुए ही वर्ष 1984 में बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके पश्चात वह एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा करने के लिए मुंबई स्थानांतरित हो गए। उन्होंने यह कोर्स जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 1986 में पूरा किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1987 में जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की। कुरूष देबू ने शैक्षणिक योग्यता तो प्राप्त की परंतु उनका रुझान प्रारंभ से ही अभिनय के क्षेत्र में था। इसलिए वर्ष 1988 में उन्होंने रोशन तनेजा एक्टर्स स्टूडियो से अभिनय के क्षेत्र में भी डिप्लोमा किया।

 कुरूष देबू की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Kurush Deboo)

वास्तविक नामकुरूष देबू
लोकप्रिय किरदार डॉक्टर रुस्तम पावरी –  फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस
कुरूष देबू का जन्मदिन12 सितंबर 1963
कुरूष देबू की आयु58 वर्ष
कुरूष देबू का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
कुरूष देबू का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
कुरूष देबू का धर्मपारसी
कुरूष देबू की शैक्षणिक योग्यताडिप्लोमा  एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग
 डिप्लोमा मार्केटिंग मैनेजमेंट
 डिप्लोमा अभिनय
कुरूष देबू के  स्कूल का नामज्ञात नहीं
  कुरूष देबू के कॉलेज का नामजेवियर इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन मुंबई
 जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
 रोशन तनेजा एक्टर्स स्टूडियो 
कुरूष देबू का व्यवसायअभिनेता
कुरूष देबू की कुल संपत्ति16  करोड़  रुपए  के लगभग
कुरूष देबू की वैवाहिक स्थितिविवाहित
कुरूष देबू के वैवाहिक तिथिवर्ष 1999

 कुरूष देबू की शारीरिक संरचना (Body Structure of Kurush Deboo)

कुरूष देबू की लंबाई5 फुट 8 इंच
कुरूष देबू का वजन70 किलोग्राम
कुरूष देबू का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
  कुरूष देबू की आंखों का रंगभूरा
कुरूष देबू के बालों का रंगगहरा भूरा

 कुरूष देबू का परिवार (Kurush Deboo’s family)

कुरूष देबू के पिता का नामहोमी एस देबू
कुरूष देबू की माता का नामज्ञात नहीं
कुरूष देबू के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
कुरूष देबू की पत्नी का नामबिनैफर 
कुरूष देबू के बच्चों का नामज्ञात नहीं

कुरूष देबू का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Kurush Deboo’s Debut in television serials)

कुरूष दीपू ने वर्ष  1990 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चाणक्य में क्लीटोरस  की भूमिका निभाकर टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। वर्ष 1993 में इन्होंने बाइबल की कहानियां टेलीविजन धारावाहिक में अब्राहम के छोटे बेटे इसहाक का किरदार निभाया था। कुरूष देबू को टेलीविजन धारावाहिकों में मुख्य पहचान वर्ष 2004 में प्रसारित धारावाहिक शाकालाका बूम बूम और इसी वर्ष स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक करिश्मा का करिश्मा से प्राप्त हुई थी। वर्ष 1990 से इन्होंने वर्ष 2016 तक लगभग 22 धारावाहिकों में सफलतापूर्वक काम किया है।

Also Read  tamilrockers isaimini .com 2020

कुरूष देबू का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Kurush Deboo’s Debut in Bollywood industry)

कुरूष देबू को मुख्य पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर ही प्राप्त हुई। वह टेलीविजन इंडस्ट्री तथा बॉलीवुड इंडस्ट्री में समानांतर रूप से  अभिनय करते रहे। वर्ष 1993 में उन्होंने  पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित फिल्म आसमान से गिरा में फिलॉसफी टीचर की भूमिका  निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में परंतु इनका बहुत ही छोटा रोल था। वर्ष 1994 में इन्होंने कुंदन शाह द्वारा निर्देशित फिल्म कभी हां कभी ना में येज़्दी  की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से इनको थोड़ी सी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरुख खान,  दीपक तिजोरी,  नसीरुद्दीन शाह,  सुचित्रा कृष्णमूर्ति। वर्ष 2001 में इन्होंने मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म कसूर  में रुस्तम सोडा वाटर वाला की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2003 में इनकी लगातार चार फिल्में रिलीज हुई –  झंकार बीट्स,  चुपके से,  वैसा भी होता है पार्ट 2  और मुन्ना भाई एमबीबीएस। जिनमें से मुन्ना भाई एमबीबीएस में निभाए गए इनके डॉक्टर रुस्तम पावरी के किरदार से इन को सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई और इस फिल्म की सफलता के पश्चात ही है इसी नाम से लोकप्रिय हो गए।

Also Read  The Ancient Sheffield F.C.

इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि मुझसे शादी करोगी वर्ष 2004,  पेज 3 वर्ष 2005,  बचके रहना रे बाबा वर्ष 2005,  क्योंकि वर्ष 2005,  एक खिलाड़ी एक हसीना वर्ष 2005,  टैक्सी नंबर 9211  वर्ष 2006,  लगे रहो मुन्ना भाई वर्ष 2006,  अपने वर्ष 2007,  धमाल वर्ष 2007,  क्रेजी फोर वर्ष 2008,  मनी है तो हनी है वर्ष 2008,  चांस पे डांस वर्ष 2010 , शिरीन फरहाद की निकल पड़ी वर्ष 2012,  वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा वर्ष 2013  आदि।

कुरूष देबू का वेब सीरीज में पदार्पण (Kurush Deboo’s web series Debut)

कुरूष देबू ने वर्ष 2018 में ZEE5 पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज अकूरी  में बाटली वाला का किरदार निभा कर वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2019 में इनकी 2 वेब सीरीज रिलीज हुई परछाई और द वर्डिक्ट :  स्टेट वर्सेस नानावती। वर्ष 2022 में इन्होंने प्रदीप सरकार और एजाज खान द्वारा निर्देशित वेब सीरीज दुरंगा में फरदून बूटवाला का किरदार निभाया था।

error: Content is protected !!