Site icon Business Day

विंदु दारा सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Vindu Dara)

Vindu Dara biography
Contents hide

विन्दु दारा सिंह अपने काम से अधिक अपने पिता दारा सिंह के कारण जाने जाते हैं। विंदु दारासिंह एक अभिनेता, प्रोड्यूसर तथा एंटरप्रेन्योर है। उन्होंने वर्ष 1970 में अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म नानक दुखिया सब संसार में बतौर बाल कलाकार काम करके पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। बतौर मुख्य अभिनेता पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने वर्ष 1996 में आई फिल्म रब्ब दिया राखा से पदार्पण किया। वर्ष 1992 में उन्होंने आशिक दीवाना फिल्म से  बॉलीवुड में पदार्पण किया था। वह अब तक 21 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1995 में इन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जय वीर हनुमान में हनुमान का मुख्य किरदार निभाकर टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। यह अब तक 15 धारावाहिकों में तथा लगभग 11 रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। विंदु दारा बहुत ही हंसमुख और खुश मिजाज इंसान हैं।

विंदु दारा सिंह का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Vindu Dara Singh ‘s birthday and his family background)

विंदु दारा का जन्म 6 मई 1964 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। विंदु दारा का वास्तविक नाम वीरेंद्र सिंह रंधावा है। इनके पिता दारा सिंह विश्व स्तरीय पहलवान,  अभिनेता,  निर्माता और निर्देशक तथा राजनीतिज्ञ रह चुके हैं। उनकी माता का नाम सुरजीत कौर रंधावा है। वर्ष 2012 में इनके पिता का  तथा वर्ष 2016 में इनकी माता का देहांत हो गया था। इनके दो भाई प्रद्युमन सिंह रंधावा अमरीक सिंह रंधावा है। इनकी तीन बहने दीपा सिंह,  कमल सिंह,  और लवली सिंह है।

विंदु दारा सिंह की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Vindu Dara Singh )

विंदु दारा की स्कूली शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई से हुई। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

विंदु दारा की व्यक्तिगत जानकारी (Bindu Dara Singh’s personal information)

वास्तविक नामवीरेंद्र सिंह रंधावा
उपनामविंदू दारा सिंह, विन्दु 
विंदु दारा का  जन्मदिन6 मई 1964
विंदु दारा की आयु58 वर्ष
विंदु दारा का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
विंदु दारा का मूल निवास स्थानअमृतसर पंजाब भारत
विंदु दारा का पताजी  39  जूम प्लाजा,  गोरई  बोरीवली वेस्ट  मुंबई
विंडो द्वारा की राष्ट्रीयताभारत
विंदु दारा का धर्मसिख 
विंदू दारा की जातिजट 
विंदू दारा की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
विंदु दारा के स्कूल का नामजमनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई
विंदु दारा के कॉलेज का नाममीठीबाई कॉलेज मुंबई
विंदु दारा का व्यवसायअभिनेता,  निर्माता और एंटरप्रेन्योर
विंदु दारा की कुल संपत्ति40  करोड रुपए के लगभग
विंदु दारा के वैवाहिक स्थितिविवाहित
विंदु दारा की वैवाहिक तिथिवर्ष 1996  ( पहली पत्नी फरहा नाज़ ,  डाइवोर्स)
वर्ष 2005 ( दूसरी पत्नी डीना उमरोवा)

 विंदु दारा सिंह की शारीरिक संरचना (Body Structure of Vindu Dara Singh)

विंदु दारा की लंबाई6 फीट
विंदु दारा का वजन90 किलोग्राम
विंदु दारा का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
विंदु दारा की आंखों का रंगगहरा भूरा
विंदु दारा के बालों का रंगकाला

 विंदु दारा सिंह का परिवार (Vindu Dara Singh’s family)

विंदु दारा के पिता का नामदारा सिंह रंधावा
विंदु दारा की माता का नामसुरजीत कौर रंधावा
विंदु दारा के भाई का नामप्रद्युमन रंधावा और अमरीक सिंह रंधावा
विंदु दारा की बहनों का नामदीपा सिंह,  कमल सिंह और  लवलीन सिंह 
विंदु दारा की पत्नी का नाम फरहा नाज़ ( अभिनेत्री, पहली पत्नी  डाइवोर्स)
डीना उमरोवा ( मॉडल और एंटरप्रेन्योर दूसरी पत्नी वर्तमान)
विंदू दारा के बेटे का नामफतेह  रंधावा ( पहली पत्नी से)
विंदु दारा की बेटी का नामअमेलिया रंधावा ( दूसरी पत्नी से) 

विंदु दारा सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण। (Vindu Dara Singh’s Bollywood debut.)

विंदु दारा ने वर्ष 1992 में गुलशन अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म आशिक दीवानासे बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेता पदार्पण किया था।  इस फिल्म में उनके सह कलाकार प्राण,  फरहा नाज़,  नूतन , मोहनीश बहल तथा विकास आनंद जैसे कलाकार थे।  वह इस फिल्म से पहले भी वर्ष 1970 में  अपने पिता द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म नानक दुखिया सब संसार  में  बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे। विंदु दारा सिंह को बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कोई पहचान प्राप्त नहीं हुई। इसके पश्चात उन्होंने फिल्मों में साइड रोल करना शुरू कर दिया। 

वर्ष 2004 में उन्होंने  पुनीत इस्सर द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म गर्व :  प्राईड एंड ऑनर में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान,  अरबाज खान,  शिल्पा शेट्टी,  और अमरीश पुरी जैसे कलाकार  थे।  इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसी वर्ष इनकी डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म मुझसे शादी करोगी अभी रिलीज हुई। फिल्मों में इन्होंने गैंग के एक मेंबर का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कुल कमाई 565  मिलियन रुपए   थे। वर्ष 2007 में इन्होंने  डेविड धवन  द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म पार्टनर में चड्ढा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार गोविंदा,  सलमान खान,  लारा दत्ता,  कैटरीना कैफ,  सोहेल खान,  पुनीत इस्सर,  राजपाल यादव आदि थे पूर्णविराम इस फिल्म की कुल कमाई 1  बिलियन रुपए  के लगभग थी।

लगातार सुपरहिट फिल्मों में साइड रोल करने के लिए विंदू दारा सिंह निर्माता अनुदेशकों की पहली पसंद बन गए। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म आंखें किस से प्यार करो वर्ष 2009,  कमबख्त इश्क वर्ष 2009,  हाउसफुल वर्ष 2010,  हाउसफुल 2 2012,  जोकर वर्ष 2012,  सन ऑफ सरदार वर्ष 2012,  आदि। 

विंदु दारा सिंह का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Vindu Dara Singh’s debut in television serials)

विंदू दारा सिंह ने वर्ष 1995 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जय वीर हनुमान में हनुमान की मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके पिता दारा सिंह ने भी वर्ष 1988 के रामायण धारावाहिक में हनुमान का ही किरदार निभाया था। विंदू दारा सिंह के हनुमान के किरदार को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले बेताल पच्चीसी में ज़ुलमाटो की भूमिका निभाई थी। 

वर्ष 2007 में  दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चंद्रमुखी में भी उन्होंने भानु प्रताप का किरदार निभाया था। टेलीविजन धारावाहिकों में विंदू दारा सिंह को अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। वह गुल सनोबर,  द्रौपदी,  ब्लैक,  काला साया,  अदालत,  कहानी चंद्रकांता की,  मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, अयोध्या की रामलीला जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे।

विंदू दारा सिंह का टीवी रियलिटी शोज में  पदार्पण Vindu Dara Singh’s debut in TV reality shows)

इन्होंने वर्ष 2009 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रिऐलिटी शो बिग बॉस 3  से रियलिटी शोज में पदार्पण किया था। इस रियलिटी शो में विंदू दारा की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई थी। इस रिऐलिटी शो के विजेता भी विंदू दारा सिंह ही थी। वर्ष 2011 में उन्होंने एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो जोर का झटका :  टोटल वाइप आउट में भी हिस्सा लिया था। परंतु इस धारावाहिक में वह 15वे स्थान तक ही  पहुंच पाए थे।वर्ष 2015 में उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शो पावर कपल में भी हिस्सा लिया था।वर्ष 2019 में वह नच बलिए सीजन 9  डांस रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2019 और 2020 में उन्होंने बिग बॉस सीजन 13 और 14 में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था।

विंदु दारा सिंह  की कुल संपत्ति

 40  करोड़  रुपए के लगभग

 विंदू दारा सिंह का पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान

 विंदू दारा सिंह के पसंदीदा गाना

 सोनू निगम और  रुपिंदर हांडा

 विंदू दारा सिंह का पसंदीदा टेलीविजन शो

 बिग बॉस

 विंदू दारा सिंह का पसंदीदा खिलाड़ी

 एम एस धोनी

Exit mobile version